Madhya Pradesh

MP News: इंदौर के नए कलेक्टर बने आशीष सिंह

MP News: इंदौर के नए कलेक्ट अब र 2010 की बैच के आईएएस आशीष सिंह होंगे। सरकार ने उन्हें शुक्रवार को नई जिम्मेदारी सौंपी है। फिलहाल वे भोपाल कलेक्टर थे। आशीष सिंह पहले इंदौर में निगमायुक्त और जिला पंचायत सीईओ रह चुके हैं।

इंदौर सफाई में दूसरी बार नंबर वन आया था। तब वे ही निगमायुक्त (Municipal Commissioner) थे। ट्रेंचिंग ग्राउंड के कचरे के पहाड़ों से मुक्त कर वहां गार्डन बनवाने में सिंह ने काफी रुचि ली थी। वर्तमान कलेक्टर इलैया राजा टी को अपर सचिव बनाया गया है। इलैया राजा पिछले साल ही इंदौर कलेक्टर बने थे। तब मनीष सिंह की जगह उन्होंने ली थी।

ये भी पढ़ें:Election: बांग्लादेश में विपक्ष का चुनाव से बहिष्कार, क्या शेख हसीना फिर संभालेगी कमान?

Related Articles

Back to top button