Madhya Pradesh

MP: मंडला में ‘जन आशीर्वाद यात्रा’, हम आशीर्वाद के हकदार- सीएम शिवराज

MP Politics:  केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मंडला में जन आशीर्वाद यात्रा को रवाना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस यात्रा में शामिल रहे।  

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बोले जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाने और तीन तलाक जैसी व्यवस्था को खत्म करने वाले अमित शाह का मध्य प्रदेश में स्वागत है। हमें बताया गया कि पानी गिरने वाला है। हमने कहा कि अमित शाह जी पानी लेकर आए हैं। हम भी चाहते हैं कि जमकर पानी गिरे। सोयाबीन को हम ढंग से बचा पाए। महाकाल महाराज की शरण में गया था। पानी गिरेगा। संकट आ जाए तो घबराना मत।

 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें संकट के पार आपको ले जाएंगी। चिंता मत करना। आशीर्वाद मांगने आए हैं। आशीर्वाद के हकदार हैं। आदिवासियों के लिए 14 घोषणाएं की थी, उन्हें लागू कर दिया। पेसा एक्ट कांग्रेस ने नहीं, भाजपा ने लागू किया। यहां मेडिकल कॉलेज का भूमिपूजन करने आएंगे।

उसका नाम राजा ह्दयशाह मेडिकल कॉलेज होगा। कांग्रेस को सिर्फ एक परिवार दिखाई देता था। जो कुछ किया वह नेहरू जी, इंदिरा जी ने, राजीव जी ने किया। हमने आदिवासियों का सम्मान किया है। भोपाल के हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम गोंड रानी कमलापति के नाम पर रखने का काम किया है। हम सरकार नहीं चलाते, परिवार चलाते हैं।

ये भी पढ़ें:Delhi: 28 साल के युवक ने 85 साल की बुजुर्ग के साथ किया रेप, ब्लेड से काटे होंठ

Related Articles

Back to top button