Madhya Pradeshबड़ी ख़बरराष्ट्रीय

आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है, भारत से पूरी दुनिया को उम्मीदें हैं, GIS 2025 में बोले पीएम मोदी

MP Global Investors Summit 2025 : मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पीएम मोदी ने इस समिट का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस एमपी में कभी खराब सड़कों के कारण बसें तक नहीं चल पाती थी वो आज भारत की सबसे उन्नत राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा, आज दुनिया भारत की तरफ देख रही है। भारत से पूरी दुनिया को उम्मीदें हैं। मैं आपको बता दूं कि भारत नतीजे लाकर दिखाता है।

पीएम मोदी ने कहा, कि बीते दो दशक में मध्य प्रदेश ने बदलाव का नया दौर देखा है। एक समय था जब यहां बिजली पानी की बहुत दिक्कत थी। लॉ एंड ऑर्डर की तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था। बीते 20 साल में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की बीजेपी सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया।

दो दशक पहले लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे

उन्होंने कहा कि दो दशक पहले तक लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे लेकिन आज मध्य प्रदेश निवेश के लिए देश के सब राज्यों में टॉप के राज्य में आता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस मध्य प्रदेश में पहले खराब सड़कों के कारण बसों का संचालन भी मुश्किल था, वही आज देश की ईवी क्रांति के प्रमुख राज्यों में से एक बन गया है। जनवरी 2025 तक मध्य प्रदेश में करीब दो लाख इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) का रजिस्ट्रेशन हो चुका है, जो राज्य की मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

एमपी को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद

मध्य प्रदेश जनसंख्या के हिसाब से भारत का 5वां बड़ा राज्य है। मध्य प्रदेश कृषि के मामले में भारत के टॉप के राज्यों में है। मिनिरल्स के हिसाब से भी मध्य प्रदेश देश के टॉप 5 राज्यों में है। मध्य प्रदेश को जीवनदायिनी मां नर्मदा का भी आशीर्वाद प्राप्त है।

बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांसफोर्मेशन का नया दौर देखा

पीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में हर वो संभावना है, हर वो क्षमता है जो इस राज्य को GDP के हिसाब से भी देश के टॉप 5 राज्यों में ला सकता है। बीते 2 दशकों में मध्य प्रदेश ने ट्रांसफोर्मेशन का नया दौर देखा है।

राज्य में बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं

अपने संबोंधि में पीएम ने कहा, एक समय था जब राज्य में बिजली और पानी की बहुत सारी दिक्कतें थीं। कानून-व्यवस्था की स्थिति तो और भी खराब थी। ऐसी हालत में यहां इंडस्ट्री का विकास बहुत मुश्किल था।

उन्होंने कहा कि बीते 2 दशक में मध्य प्रदेश के लोगों के सपोर्ट से यहां की BJP सरकार ने गवर्नेंस पर फोकस किया। दो दशक पहले तक लोग एमपी में निवेश करने से डरते थे। आज मध्य प्रदेश में निवेश के लिए देश के टॉप राज्यों में शामिल हो गया है आज मध्य प्रदेश में 5 लाख किलोमीटर से अधिक रोड नेटवर्क है। एमपी के 80 रेलवे स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन स्कीम के तहत मॉडर्न बनाया जा रहा है।

इन्वेस्टर्स के लिए यहां अपार संभावनाएं हैं

पीएम मोदी ने कहा, एमपी में 300 से ज्यादा इंडस्ट्रियल जोन हैं। पीथमपुर, रतलाम और देवास में हजारों एकड़ में इन्वेस्टमेंट जॉन डेवलप किये जा रहे हैं। आप सभी इन्वेस्टर्स के लिए यहां अपार संभावनाएं हैं।

पीएम मोदी ने कहा- हाल में ही 45000 करोड़ रुपए के तीन बेतवा रिवर इंटरलिंकिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू हुआ है। इससे 10 लाख हेक्टेयर एग्रीकल्चर लैंड की सिंचाई होगी। इससे एमपी में वाटर मैनेजमेंट को भी नई ताकत मिलेगी। साथ ही ऐसी सुविधाओं से फ्रूट प्रोसेसिंग को लाभ मिलेगा।

विकास की गतिविधि डबल हो गई

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि एमपी में डबल इंजन सरकार बनने के बाद विकास की गतिविधि भी डबल हो गई है। केंद्र सरकार कंधे से कंधा मिलाकर एमपी के विकास में जुटी है।

पीएम ने कहा कि टेक्सटाइल, टूरिज्म और टेक्नोलॉजी के तीनों सेक्टर करोड़ों नौकरियां सृजित करने वाले हैं। भारत का टेक्सटाइल सेक्टर करोड़ों लोगों को रोजगार देता है। भारत के पास टेक्सटाइल से जुड़े तमाम महत्वपूर्ण चीजे हैं।

मध्य प्रदेश अजब भी है और गजब भी है

पीएम मोदी ने कहा एमपी अजब भी है और गजब भी है। यहां कितने सारे नेशनल पार्क हैं। यहां हेल्थ के लिए अपार संभावनाएं हैं। टूरिज्म एवं इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए अपार संभावनाएं हैं। आखिर में पीएम मोदी ने उद्योगपतियों, निवेशकों से कहा कि यही समय है, सही समय है मध्य प्रदेश में इन्वेस्टमेंट करने के लिए।

यह भी पढ़ें : दिल्ली में नई सरकार का शपथग्रहण, रेखा गुप्ता बनीं दिल्ली की नौवीं मुख्यमंत्री

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button