MonkeyPox: यूपी में मंकीपॉक्स को लेकर अलर्ट, टास्क फोर्स का भी किया गया गठन

MonkeyPox
Share

MonkeyPox: कोविड-19 के कारण पूरी दुनिया 2 साल तक दहशत में रही। इसी महामारी से लाखों लोग असमय ही काल कलवित हो गए। अभी कोविड-19 ख़त्म भी नहीं हुआ और एक और महामारी ने दस्तक दे दी है। पूरी दुनिया सहित भारत में भी इसको लेकर दहशत का माहौल है।

भारत में मंकीपॉक्स के 4 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें की एक राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का भी है। नई दिल्ली में मां की पार्क की दस्तक के बाद ताजनगरी आगरा में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आगरा में रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड तक सैलानियों की निगरानी की जा रही है। इसके साथ ही टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती 31 साल के मरीज में मंकीपॉक्स की पुष्टि की है। मरीज की विदेश यात्रा की कोई हिस्ट्री नहीं है। 31 साल के मरीज को तेज बुखार आने के साथ ही शरीर में घाव हो गए हैं इसका इलाज चल रहा है। इससे पहले केरल में 14 जुलाई को मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हुई थी यह देश का मंकीपॉक्स का पहला मरीज था। इसके बाद 18 और 22 जुलाई को मंकीपॉक्स के एक एक और केस मिले हैं। यह मंकीपॉक्स का चौथा केस है।

आगरा सीएमओ डॉ.अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मंकी पॉक्स में संक्रमण के 21 दिन बाद लक्षण दिखाई देता है। ऐसे में अधिक संख्या में लोगों के संक्रमित होने का खतरा होता है।  सीएमओ ने कहा के आगरा में देश से नहीं विदेशों से भी ताजमहल के दीदार के लिए पहुंचते हैं। इस कारण आगरा में निगरानी करना बहुत आवश्यक है। कोविड-19 के दौरान भी आगरा विदेश यात्रा से लौटे व्यापारियों ने इस महामारी को फैलाया था। अब एक बार फिर मंकीपॉक्स के कारण स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड़ पर है।