अगले कुछ वर्षों में हम भव्य स्तर पर सिंहस्थ-2028 महापर्व का भी आयोजन करेंगे : CM मोहन यादव

Madhya Pradesh :

Madhya Pradesh :

Share

Madhya Pradesh : विक्रम व्यापार मेले में भी व्यापार व्यापक स्तर पर हो रहा है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में विक्रमोत्सव-2025 का आयोजन भी किया जा रहा है। अगले कुछ वर्षों में हम भव्य स्तर पर सिंहस्थ-2028 महापर्व का भी आयोजन करेंगे आस्था का ये महाकुंभ अर्थव्यवस्था को गति देने में इतिहास लिखेगा। उज्जैन को प्रमुख वैश्विक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित होगा इस वर्ष 4 लाख 21 हजार करोड़ रुपए का बजट प्रस्तुत किया गया है। बजट में सिंहस्थ के लिए 2 हजार करोड़ से अधिक का प्रावधान किया है, जो आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करने के कार्य के लिए है। लाड़ली बहना हमारे प्रदेश का गौरव है, बजट में लाड़ली बहनों का विशेष ध्यान रखा गया है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन में अमूल द्वारा दूध प्र-संस्करण का कारखाना भी स्थापित किया गया है। प्रदेश की सांची डेयरी को भी अमूल की तर्ज पर विकसित कर सांची को हम प्रदेश की पहचान बनाएंगे उज्जैन में प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा श्री महाकाल महालोक बनाए जाने के बाद धार्मिक पर्यटन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2025 का हुआ सफल

आयोजन मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भोपाल में 24-25 फरवरी को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का सफल आयोजन हुआ। जीआईएस में प्रधानमंत्री श्री मोदी ने 18 नई औद्योगिक नीतियों की शुरूआत की। समिट के दौरान 70 से अधिक प्रमुख उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन मीटिंग हुई और प्रदेश को 26.61 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए। यह निवेश 17 लाख से अधिक लोगों को रोजगार देने का अवसर प्रदान करेंगे। जीआईएस में प्राप्त निवेश प्रस्तावों को धरातल पर लाने के लिए विगत एक माह में 19 नवीन औद्योगिक इकाइयों को 315 हैक्टेयर भूमि आवंटित की गई है।

प्रदेश को 9168 करोड़ रुपए का निवेश प्राप्त हो चुका है और इससे 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार प्राप्त होगा।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि मध्यप्रदेश अब औद्योगिक दृष्टि से अग्रणी राज्य के रूप में पहचाना जा रहा है। सरकार प्रदेश का चहुमुखी विकास कर रही है। प्रदेश में गरीब युवाओं, अन्नदाताओं, नारी शक्ति और सभी के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश के चंबल क्षेत्र में भी औद्योगिक विकास किया जा रहा है, अब वहाँ बंदूकों की आवाज की जगह औद्योगिक मशीनों की आवाज सुनाई दे रही है। झाबुआ में मेडिकल कॉलेज प्रारंभ किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यूके, जर्मनी और जापान यात्राओं में प्रदेश को एक निवेश केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया गया। वहां से मिले समर्थन और निवेशकों की इच्छाओं को देखकर हमें यह विश्वास हुआ कि मध्यप्रदेश अब वैश्विक स्तर पर एक प्रमुख निवेश गंतव्य बन चुका है। प्रदेश में हाल ही में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के बाद, जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए थे, वे अब धरातल पर उतरने लगे हैं।

प्रदेश में निवेश भी आएगा, उद्योग भी लगेंगे, रोजगार सृजन कर प्रदेश के विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में मध्यप्रदेश प्रौद्योगिकी, नवाचार और औद्योगिक समृद्धि में नई ऊंचाइयों को छुएगा। आत्मनिर्भर, समृद्ध और विकसित भारत बनाने में मध्यप्रदेश बड़ी भूमिका निभाएगा। उद्योगपतियों ने भी आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाने की दिशा में हमारे साथ कंधे से कंधा मिलाया है। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश को एक अग्रणी और समृद्ध राज्य बनाएंगे। उज्जैन में 26औद्योगिक इकाइयों का लोकार्पण – भूमिपूजन हुआ।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि 1127 करोड़ रुपए से अधिक की लागत से विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का लोकार्पण और भूमि-पूजन किया गया। ये ईकाइयां 5046 से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें : 15-20 साल तक किसी की बारी नहीं आएगी, जो करना है, हमें करना है : अमित शाह

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें