
Lucknow : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के एक स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा की खेलते – खेलते मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा स्कूल के मैदान में खेल रही थी कि तभी उसे कार्डियक अरेस्ट आ गया। जिसके कारण वह बेहोश हो कर जमीन पर गिर गई। छात्रा को तुरंत नजदीकी अस्पताल लो जाया गया, जहां डॉक्टरो द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
छात्रा की पहचान नौ साल की मानवी सिंह के रूप में हुई है। मॉन्टफॉर्ट स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। मानवी स्कूल में थी जब उसकी मौत हुई।
शुक्रवार की दोपहर लंच करने के बाद मानवी क्लासरूम को ओर जा रही थी, उसी समय अचानक से लड़खड़ाकर नीचे गिर गई, जिसे देख अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तभी शिक्षक मदद के लिए आए और तुरंत उसे नजदीकी फातिमा अस्पताल ले जाया गया। घटना की सुचना मानवी के परिवार वालों को दी गई। डॉक्टर ने बताया कि मानवी को कार्डियक अरेस्ट आया था, जिससे मानवी की मौत हो गई।
कार्डियक अरेस्ट
कार्डियक अरेस्ट एक ऐसी स्थिति है जब अचानक हृदयघात या अनियमित हृदय ताल के कारण हृदय की सभई गतिविधियां अचानक से बंद हो जाती हैं। इस अवस्था में व्यक्ति की सांस रुक जाती है, वह बेहोश हो जाता है और तत्काल रूप से उपचार न मिलने पर व्यक्ति की मृत्य् भी हो सकती है।
शुक्रवार को मौत की सूचना पा कर स्कूल की छुट्टी घोषित कर दी गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से इस मामले की कार्रवाई के लिए पूछा तो उन्होंने इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें : Bhadohi Rape Case : 15 दिनों तक करता रहा नाबालिग लड़की का बालात्कार
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप