
Budget Session 2026 : बजट सत्र के दौरान सोमवार को सत्ता पक्ष और विपक्ष में हुआ हंगामा मंगलवार को भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। बीते कल हंगामे के बीच रोकी गई कार्यवाही को मंगलवार के दिन भी तीन बार स्थगित करना पड़ गया।
राहुल गांधी ने चीन-पाकिस्तान के मुद्दे पर उठाया सवाल
पहली बार कार्यवाही स्थगित करने के बाद जब दोबारा शुरू हुई, तो राहुल गांधी ने चीन और पाकिस्तान से जुड़े राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दे पर अपनी बात रखने की कोशिश की। हालांकि, सत्ता पक्ष ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह विषय सदन के नियमों के अनुरूप नहीं है।
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा कि वे पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब का हवाला दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जानबूझकर सदन की कार्यवाही में विघ्न डाल रहे हैं।
‘यार’ शब्द पर अध्यक्ष ने जताई आपत्ति
हंगामे के दौरान एक सदस्य द्वारा चेयर को संबोधित करते हुए ‘यार’ शब्द का प्रयोग किया गया, जिस पर आसन पर बैठे कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह शब्द संसदीय भाषा के अनुरूप नहीं है, और यहां मर्यादा का पालन करना अनिवार्य है।
राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी घबराए हुए हैं और पिछले कुछ महीनों से रुका हुआ अमेरिका-भारत व्यापार समझौता अब अचानक किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी की छवि खराब हो रही है, और वे इसके दबाव में हैं।
मोदी पर दबाव और छवि को लेकर सवाल
राहुल गांधी ने आगे कहा कि मोदी जी के खिलाफ अमेरिका में चल रहे मामले और अडानी के खिलाफ आरोपों के कारण प्रधानमंत्री दबाव में हैं। उन्होंने यह भी कहा कि देश को यह समझना चाहिए कि मोदी जी के निर्णय उनकी छवि पर असर डाल रहे हैं।
ये भी पढ़ें – अगर पुलिस गोली न चलाए तो क्या खुद गोली खाए? CM योगी ने विपक्ष पर किया हमला
Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप









