खजुराहो सीट पर सपा ने कियी बड़ा उलटफेर, बदल दिया प्रत्याशी, मनोज यादव को प्रदेश अध्यक्ष की मिली जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024

Lok Sabha Election 2024

Share

Lok Sabha Election 2024: खजुराहो लोकसभा सीट पर सपा ने एक बड़ा उलट फेर किया है। पार्टी ने अपना प्रत्याशी बदल दिया है। दो दिन पहले ही डॉक्टर मनोज यादव को इंडिया गठबंधन की तरफ से प्रत्याशी घोषित किया गया था लेकिन सपा ने मनोज यादव का खजुराहो से टिकट काटते हुए निवाड़ी जिले की पूर्व विधायक मीरा दीपक को प्रत्याशी बना दिया है। मनोज यादव को मध्य प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

कौन है मीरा यादव

मीरा यादव दीप नारायण यादव की पत्नी हैं। दीप नारायण सपा की गिनती सपा के कद्दावर नेताओं में होती है। वो दो बार झांसी के गरोठा से विधायक रहे हैं और उनकी पत्नी मीरा यादव निवाड़ी से सपा की विधायक रह चुकी हैं। दीप नारायण यादव अखिलेश यादव के करीबियों में भी गिने जाते हैं।

चुनावी महीनें में कर चुके प्रवेश

Lok Sabha Election 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि आज से हम सन् 2024 के शुरूआती चुनावी महीनें में प्रवेश कर रहे हैं। ये चुनाव देश के लिए भाग्य निर्णायक सिद्ध होंगे। देश में एकाधिकारी मानसिकता के साथ भाजपा सरकार विपक्षी दलों के विरूद्ध साजिशें और षडयंत्र रचने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। लोकतंत्र में सत्तापक्ष की तरह महत्वपूर्ण भूमिका विपक्ष की भी होती है। लेकिन इन दिनों तो विपक्षी नेताओं को ईडी, सीबीआई और आईटी के माध्यम से अपमानित और प्रताड़ित करने की साजिश चल रही है।

सत्ता पक्ष के दबाव में अधिकारी कर रहे काम!

अखिलेश यादव ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव प्रणाली पर भी संकट है। मुख्यमंत्रियों तक को जेल भेजा जा रहा है। विपक्षी पार्टियों के खाते सीज किए जा रहे हैं। रोज विपक्षी नेताओं को सम्मन भेजे जा रहे हैं। यह सब विपक्ष को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने से रोकने के लिए किया जा रहा है। इससे दुनिया भर में भारत की बदनामी हो रही है। उन्होने कहा कि समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को बाकायदा लिखकर शिकायत की है कि कुछ जिलों में वर्षों से जमे अधिकारी सत्ता पक्ष के दबाव में काम करते दिखाई देते हैं। मतदाता सूची से सम्बन्धित शिकायतों को सप्रमाण दिया गया लेकिन उस पर अपेक्षित कार्यवाही नहीं हुई।

चुनाव में निष्पक्षता होगी तभी चुनाव आयोग की गरिमा

अखिलेश यादन ने कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी निष्पक्ष, पारदर्शी और स्वतंत्र चुनाव कराने की है। उसके कर्तव्य पालन से ही लोकतंत्र जीवित रह सकता है। खुले माहौल में ही विपक्ष जनता के बीच अपनी बात पहुंचा सकता है। आशा है, चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारी निभाते हुए बेलगाम सरकारी तंत्र को सक्रिय नहीं होने देगा और हमेशा की तरह लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए ढाल बनेगा। जब चुनाव में निष्पक्षता होगी तभी चुनाव आयोग की गरिमा और प्रतिष्ठा भी बची और बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें: http://Congress IT Notice: टैक्स वसूली मामले में कांग्रेस को बड़ी राहत, आयकर विभाग नहीं करेगा कार्यवाही

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *