Delhi NCRक्राइम

Delhi News: गर्लफ्रेंड ने लगाया रेप का गभींर आरोप, एग्रीमेंट ने बचा ली बॉयफ्रेंड की जान

Delhi News: आजकल लिव-इन रिलेशनशिप का चलन काफी तेजी से युवाओं बढ़ रहा है। इसी कड़ी में दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला समाने आया है। जहां पर लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला ने अपने पार्टनर पर झूठा रेप का आरोप लगाकर शिकायत दर्ज कराई। हालांकि जांच में जुटी पुलिस की टीम को कपल की ओर से बनवाया गया एग्रीमेंट मिला। इसी एग्रीमेंट के  आधार पर युवक को कोर्ट की ओर से जमानत मिल गई।

गर्लफ्रेंड ने पार्टनर पर ब्लैकमेल करने का लगाया आरोप

बताया जा रहा है कि यह कपल पश्चिमी दिल्ली में एक साथ लिव-इन रिलेशन में रहते थे। लेकिन 19 दिसंबर 2023 को महिला ने पास के थाने में जाकर अपने पार्टनर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बता दें, कि महिला के मुताबिक, उसके पार्टनर ने उसे नशीला पर्दाथ पिलाकर उसके साथ रेप किया था। और इस दौरान पार्टनर ने उसका अश्लील वीडियो भी बनाया लिया। महिला ने आरोप लगाया कि युवक इसी वीडियो के आधार पर उसे आए दिन ब्लैकमेल करता था और उसके साथ कई बार गलत काम कर चुका है

यह भी पढ़ें: https://hindikhabar.com/national/guddu-jamali-likely-to-join-samajwadi-party-news-in-hindi/

पुलिस जांच में सामने आई पूरी सच्चाई

वहीं मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने शिकायत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस की छानबीन में महिला का ऐसा सच सामने आया, जिसने पूरा केस ही पलट दिया। दरअसल, पुलिस को जांच में पता चला कि महिला उसी युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थी। इसके लिए दोनों ने एक एग्रीमेंट भी बनवाया था। साथ ही पड़ोसियों और मकान मालिक के साथ पूछताछ में पुलिस को पता चला कि दोनों खुद को पति-पत्नी बताते थे।

युवक ने सुनाई आपबीती

वहीं कोर्ट में मामला पहुंचने के बाद आरोपी युवक ने भी अदालत के सामने आपबीती सुनाई। इस दौरान युवक के वकील ने बताया कि दोनों करीब एक साल से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। महिला ने युवक के सामने खुद को तलाकशुदा बताया लेकिन उसने अपने पार्टनर को कभी यह नहीं बताया कि उसका एक चार साल का बच्चा भी है। बल्कि इस बच्चे को वह अपना भतीजा बताती थी।

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए। हिन्दी ख़बर

Related Articles

Back to top button