Advertisement

Janmastami 2021 Puja: जन्माष्टमी पर ऐसे करें श्रीकृष्ण की पूजा, लगाएं ये भोग

Share
Advertisement

नई दिल्ली। जन्माष्टमी हिंदुओं का महत्वपूर्ण त्योहार है। आज के दिन देश-विदेश में धूमधाम से श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है। पूरे मंदिरों को सजाया गया है और लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन है।

Advertisement

आज यानि की 30 अगस्त को श्री कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार है। हिंदी पंचांग के मुताबिक जन्माष्टमी का पर्व हर साल भादो मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्री कृष्ण के बाल गोपाल स्वरुप की पूजा की जाती है। आज जन्माष्टमी के पर्व पर बेहद दुर्लभ योग बन रहे हैं। इस दुर्लभ योग में भगवान कृष्ण की पूजा करना बेहद शुभ और लाभकारी होगा।

जानिए जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण के पूजा का विधान

जन्माष्टमी का व्रत रखने वाले भक्त आज सुबह उठकर सूर्योदय के पहले स्नान आदि कर साफ़ कपड़ा पहन लें।

अब सूर्योदय के समय सूर्य को नमस्कार कर पूर्व या उत्तर दिशा में मुंह कर बैठें। हाथ में जल, पुष्प और सुगंध लेकर भगवान श्री कृष्ण की विधि –विधान पूर्वक पूजा करने और व्रत रहने का संकल्प लें।

संकल्प के साथ ही अब व्रत शुरू कर दें।

शाम के समय काले तिल और जल डाल कर स्नान करें।

इसके बाद देवकीजी के लिए प्रसूति-गृह का निर्माण करें। इसके बाद श्रीकृष्ण मूर्ति या चित्र स्थापित करें।

अब घर के मंदिर में श्री कृष्ण भगवान या फिर ठाकुर जी की मूर्ति को पहले गंगा जल से स्नान कराएं।

इसके बाद मूर्ति को दूध, दही, घी, शक्कर, शहद और केसर के पंचामृत से स्नान कराएं।

अब शुद्ध जल से स्नान कराएं।

रात 12 बजे भोग लगाकर लड्डू गोपाल की पूजा अर्चना करें और फिर आरती करें। पूजा शुरु करने के पहले खीरा अवश्य काटें।

इसके अलावा आप भगवान को उनका प्रिय भोग लगा सकते है जिससे वे प्रसन्न हो

मखाना खीर- मखाना खीर बाकी खीर के जैसे ही बनती है इसमें ढ़ेर सारे ड्राई-फ्रूट्स डाले जाते है। इसे आप श्रीकृष्ण को भोग लगा सकते है।

धनिया पंजीरी- धनिया पंजीरी को घी में भून कर आप इसमें चीनी या कृष्ण का फेवरेट मिश्री मिला सकते है। अब आप इसे भगवान श्रीकृष्ण को भोग लगा सकते है।

पंचामृत– इसे आप पांच चीजों के मिश्रण से बना सकते है। दूध, दही, मधू, ड्राई-फ्रूट्स, घी, चीनी, तुलसी पता। यह भगवान को काफी प्रिय है। कई जगहों पर तो कृष्ण की मूर्ति को पंचामृत से स्नान कराते है।

इसके अलावा आप श्रीकृष्ण को माखन, मिश्री, ड्राई-फ्रूट्स, मिठाईयां, रबड़ी, फल आदि चीजों का भोग लगा सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें