Advertisement

बाय डिफॉल्ट और ऑन क्रिएट रिलेशन क्या है? कैसे सच्चे प्यार को पहचाने, जानिए

Share
Advertisement

True love: सच्चे प्यार को जानने का आपके पास आज एक बेहतरीन मौका है। प्यार का मतलब क्या होता है? आज प्यार को समझने के लिए आपको थोड़ा सा समय देना होगा। आपको बता दें कि प्यार और रिश्ता (love and relationship) दोनों अलग चीजें भी हो सकती हैं या कभी एक भी हो सकती है। इसका सही मतलब समझने की कोशिश करते हैं। मनुष्य के बीच रिश्तों को दो प्रकार से विभाजित किया जा सकता है। एक रिश्ता वह होता है जो हमें समाज (Society) प्रदान करता है जिसे हम बाय डिफॉल्ट रिलेशन (by default relation) कहते हैं। जैसे आपक के सगे-संबंधी (relatives) मामा, चाचा, माता-पिता, भाई-बहन होते है।

Advertisement

दूसरा रिश्ता वह होता है जो हमें समाज से नहीं मिलता है, लेकिन हम उसे स्थापित करते हैं उसे ऑन क्रिएट रिलेशन (on create relation) कहते हैं। इसमें आपको महिला एवं पुरुष मित्र होते हैं। प्यार मोहब्बत इश्क के कई पर्यावाची शब्द है। बाय डिफॉल्ट और ऑन क्रिएट रिलेशन में काफी फर्क हो सकता है। जो कुछ भी हमें बहुत आसानी से मिल जाता है। हम उसकी कदर नहीं करते हैं या कुछ ही लोग हैं जो उसकी कद्र करते हैं। आपसे अगर पूछा जाए कि क्या आपकी अपनी मां से प्यार है? आपको उसकी चिंता है?

आप बिना सोचे तुरंत किसी को भी कह देते हैं कि मुझे अपने मां से बहुत प्यार है। मां के कष्ट और पीड़ा हमें बर्दाश्त नहीं होता है। जबकि यह रिश्ता बाय डिफॉल्ट है क्योंकि मां ने आप को जन्म दिया है। बाकी अन्य बाय डिफॉल्ट रिश्ते में आप प्यार को तलाशतें हैं, मेरे चाचा मुझसे कितना प्यार करते हैं। जरा सोचिए कि आप उससे कितना प्यार करते हैं। आपको उनकी कितनी चिंता है? आप उनसे भी उतना ही उम्मीद कर सकते हैं क्या?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *