हड्डियों के दर्द की समस्या के लिए बेहद ही फायदेमंद हैं ये 3 चीजें, आज से ही अपनी डाइट में करें शामिल

Bone Health: आमतौर पर हड्डियों में दर्द की समस्या का सामना बुजुर्गों में देखने को ज्यादा देखने को मिलता है लेकिन अगर आज की की बात की जाए तो हड्डियों में दर्द की समस्या आज के टाइम में बुजुर्गों के साथ- साथ अब यंग लोगों को भी वक्त से पहले ही हड्डियों में दर्द की समस्या का करना पड़ रहा है। हड्डियों के लिए कैल्शियम बेहद जरूरी माना माना गया है़। शरीर में कैल्शियम की कमी होने पर हड्डियां कमजोर होने लगती है। इसलिए बहुत जरूरी हो जाता है कि आप अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको आगे चलकर हड्डियों और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना ना करना पड़ें।
उम्र बढ़ने के साथ ही होने लगती हैं हड्डियां कमजोर
कई लोगों को चलते समय या उठते-बैठते समय हड्डियों (Bone Health) में और जोड़ों में दर्द की समस्या का सामना करना पड़ता है। यह इस बात की तरफ इशारा करता है कि आपकी हड्डियां कमजोर हो चुकी हैं। ऐसा इसलिए है क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खानपान का उचित ख्याल नहीं रख पाते कुछ भी उल्टा सीधा बाहर का जंक फूड खा लेते हैं। जिससे युवाओं की हेल्थ पर बुरा प्रभाव पड़ता है और साथ ही वक्त से पहले ही हड्डियों में जान कम हो जाती है। हड्डियों की मजबूती के लिए कैल्शियम काफी जरूरी माना जाता है।
डाइट में शामिल करें कैल्शियम वाली चीजें
जरूरी है कि आप अपनी डाइट (Bone Health) में ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपकी यह दिक्कत दूर हो जाए। यूं तो आजकल मार्केट में कई तरह के सप्लीमेंट्स आसानी से उपलब्ध है लेकिन सप्लीमेंट्स से अच्छा है कि आप ऐसी चीजों खाएं जिससे नेचुरली आपकी हड्डियों को मजबूती मिल सके।
आखिर क्यों जरूरी है बोन्स का स्वस्थ होना
हमारी बोन्स (Bone Health) लगातार बदलती रहती है। शरीर में नई हड्डियां बनने पर पुरानी हड्डियां टूटने लगती है। जब आप जवान होते हैं तो पुरानी हड्डियां टूटने कर नई हड्डियां में काफी जल्दी-जल्दी बनने लगती हैं। साथ ही बोन मास भी बढ़ता है। लेकिन उम्र बढ़ने पर बोन मास बढ़ता तो है लेकिन पहले जैसी तेजी से नहीं होती उम्र बढ़ने के साथ ही एक समय के बाद ऑस्टियोपोरोसिस की समस्या होने लगती है। ऑस्टियोपोरोसिस एक ऐसी बीमारी है जिसमें हड्डियां काफी कमजोर हो जाती है और आसानी से टूटने लगती हैं।
ये तीन चीजों से रख सकते हैं बोन हेल्थ को फिट
बोन हेल्थ को सुधारने के लिए तीन चीजों का सेवन करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। चलिए जानते हैं उन तीन चीजों के बारे में…
तिल- तिल में फास्फोरस और कैल्शियम की अधिक मात्रा पाई जाती है जो बोन हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है और आपकी बोन हेल्थ को सुधारने में मदद करता है।
बीन्स- बीन्स हड्डियों के लिए पावर हाउस का काम करता हैं। इनमें मैग्नीशियम, कैल्शियम और फास्फोरस होते हैं, जो बोन हेल्थ को बेहतर बनाने में मदद करते हैं।
रागी- रागी कैल्शियम से भी भरपूर होता है, जो आपकी हड्डियों के लिए बहुत सेहतमंद और अच्छा माना जाता है। रागी से आप अन्य चीजें जैसे चीला, पैनकेक, रोटी आदि भी बना कर उसका सेवन कर के अपनी बोन्स को हेल्थी रख सकते हैं।
Read Also:- कोरोना वैक्सीन से भारत में 42 लाख लोगों की बची जान, इस स्टडी में हुआ बड़ा दावा