Advertisement

रातों रात दंपति हुए मालामाल जानें क्या है पूरा मसला?

Share
Advertisement

आपने सुना और देखा होगा कि अक्सर लोग सोने चांदी जैसे खजाने को पाकर रातों रात अमीर बनना चाहते हैं।आपको बता दें कि ब्रिटेन में एक कपल को उसके घर में ही खजाना मिल गया। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। मिली जानकारी के हिसाब से यह खजाना मिला घर के किचन में फ्लोर के नीचे। उत्तरी नॉर्थशायर में रहने वाले इस कपल को कुल 264 सोने के सिक्के मिले हैं। अगर इन सिक्कों की कीमत की बात करें तो वो 250,000 पाउंड आंकी जा रही है। भारतीय मुद्रा में इसकी कीमत करीब 2.3 करोड़ रुपए होने का अनुमान है। इन सिक्कों को नीलामी के जरिए बेचा जाएगा।

Advertisement

एक नजर परिवार की ओर

जानकारी के मुताबिक यह कपल पिछले 10 साल से एलर्बी गांव के इसी घर में रह रहा था। कपल को सिक्के उस समय मिले जब उन्होंने 18वीं सदी में बने अपने फ्लोर बोर्ड को हटाया। बता दें कि यह सिक्के एक धातु की केन में रखे गए थे। बताया जाता है कि उनके घर से जो सिक्के मिले हैं, वह करीब 400 साल पुराने हैं। सिक्कों की नीलामी करने जा रहे स्पिंक एंड सन के ग्रेगोरी एडमंड ने बताया यह देखना दिलचस्प होगा कि इन सिक्कों की मार्केट में क्या बोली लगती है?

 मिली जानकारी के हिसाब से फ्लोर की खुदाई के समय पति पत्नी को लगा कि उन्होंने किसी बिजली के तार को हिट किया है। लेकिन जब उन्होंने फ्लोर को उठाया तो पाया कि एक ही साइज के कोक के केन के अंदर यह सिक्के रखे हुए थे। सिक्कों को निकालकर देखने पर उनके ऊपर 1610 से 1727 की तारीख पड़ी मिली। जानकारी के मुताबिक यह जेम्स फर्स्ट और चार्ल्स फर्स्ट का शासनकाल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *