बड़ी ख़बरलाइफ़स्टाइल

Liver Problems: इन गलतियों की वजह से होता है लिवर डैमेज, आज ही सुधारें अपनी आदत

Liver Problems: लिवर शरीर को टॉक्सिन फ्री रखने और सही तरीके से काम करने में अहम भूमिका निभाता है। लेकिन हमारी कई ऐसी आदते हैं जो लिवर को कमजोर और खराब कर देता है। इससे शरीर पर बुरा असर पड़ता है और हम कई बीमारियों से ग्रसित हो जाते हैं। आइए जानते हैं उन बुरी आदतों के बारे में जो हमारे लिवर के लिए बहुत खतरनाक होता है।

शराब या सिगरेट का सेवन करना- शराब या सिगरेट का सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। यह आदतें आपकी लिवर को कमजोर करती है। इससे शरीर में कई प्रकार की समस्याएं होती है। एल्कोहल और तंबाकू लिवर की टॉक्सिन को बाहर निकालने की क्षमता को प्रभावित करता है। एक शोध के मुताबिक, प्रतिदिन तीन ग्लास शराब का सेवन करने से लिवर कैंसर की संभावना बढ़ जाती है।

अधिक विटामिन ए का सेवन- विटामिन्स हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन ज्यादा मात्रा में विटामिन्स का सेवन खतरनाक हो सकता है। विटामिन ए का सेवन बहुत ज्यादा करने से यह आपके लिवर के लिए घातक हो सकता है। इसलिए विटामिन ए का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

विटामिन ए का स्त्रोत

  • लाल फल
  • संतरा
  • पीले रंग की फल-सब्जियां
  • ताजे फल और सब्जियां

खान-पान की बुरी आदतें- खान-पान से जुड़ी बुरी आदतें हमारे लिवर के लिए बहुत नुकसानदायक होता है। हाई कैलोरी फूड, ट्रांस फैट, सैचुरेटेड फैट और शुगर का सेवन अधिक करने से लिवर पर फैट जमा होने लगता है। इससे लिवर कमजोर होने लगता है और मोटापा बढ़ने लगता है। इसलिए खान-पान की बुरी आदतों पर हमेशा कंट्रोल रखना चाहिए।

पूरी नींद न लेना- नींद शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है। नींद की कमी होना हमारे लिवर के लिए घातक हो सकता है। एक स्टडी के अनुसार, नींद पूरी न होने से लिवर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस होने का खतरा होता है। इसलिए डॉक्टर्स लोगों को दिन में कम से कम 8 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।

ज्यादा दवाई का सेवन करना- ज्यादा दवाइयों का सेवन भी हमारे लिवर के लिए खतरनाक होता है। लिवर दवाओं, जड़ी-बुटियों और सप्लीमेंट्स को तोड़कर शरीर के अन्य हिस्सों में पहुंचाता है। दवाओं का अधिक सेवन करने से लिवर को नुकसान होता है। इससे लिवर फेल होने का खतरा भी होता है।

Related Articles

Back to top button