Advertisement

success tips: बार-बार मिल रही असफलता? कहीं ये वजह तो नहीं जिम्मेदार

Share
Advertisement

क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप गोल्स तो सेट कर लेते हैं लेकिन उन्हें पूरा करने में सफल नहीं हो पाते हैं। आप कड़ी मेहनत भी करते हैं लेकिन फिर भी असफलता ही आपके हाथ लगती है, तो हो सकता है कि आपकी ही कुछ आदतें इसके लिए जिम्मेदार हों।

Advertisement

आइए जानते हैं कौन-कौन सी आदतें है-

काम को टालने की आदत

आप अपने गोल्स सेट कर लेते हैं, लेकिन जब उनको पूरा करने की बात आती है तो आप अक्सर काम को टालने लगते हैं। काम टालने से केवल आपका समय बर्बाद होता है और आप सफलता से पीछे होते जाते हैं।

कंफर्ट जोन में रहना

बार-बार असफलताएं हाथ लगने का एक कारण ये हो सकता है कि आप अपने कंफर्ट जोन से बाहर नहीं निकलना चाहते हैं। व्यक्ति जब अपने कंफर्ट जोन में होता है, तो वो अक्सर अपना 100 प्रतिशत प्रयास उस कार्य को पूरा करने में नहीं लगाता। सफलता पाने के लिए कंफर्ट जोन से निकलना जरूरी है।

हार का डर

अगर आपको हार का डर होगा तो आप कभी भी सफल नहीं हो सकते हैं। व्यक्ति को जब हार का डर होता है तो वो कोई भी एक्शन ले पाने में असमर्थ होता है। हार के डर से वो कई ऐसे मौके छोड़ देता है, जो उसे सफलता तक पहुंचा सकते हैं।

आसानी से भटक जाता है ध्यान

असफलता की ये सबसे बड़ी वजह हो सकती है कि आप फोकस नहीं कर पाते हैं। अगर आपका ध्यान आसानी से भटक जाता है तो सफलता पाना आपके लिए मुश्किल हो सकता है।

धैर्य की कमी

कई बार होता है कि मेहनत करते-करते आप धैर्य खो देते हैं। इस वजह से कई लोग अपने गोल्स को अधूरा ही छोड़ देते हैं। धैर्य की कमी के चलते आप अपने गोल्स भी बदलते रहते हैं। यही वजह है कि आप सफल नहीं हो पा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें