Advertisement

Ramzan 2024: इस दिन से शुरु होगा माह-ए-रमाजन का पवित्र महीना

Ramzan 2024
Share
Advertisement

Ramzan 2024: मुसलमानों के लिए महत्वपूर्ण महीना रमजान इस्लाम का सबसे पवित्र महीना है। रमजान महीना (इस्लामिक कैलेंडर का आठवां महीना) शाबान माह के आखिरी दिन चांद का दीदार होने के बाद शुरू होता है। इस साल रमजान 11 मार्च 2023 से शुरू होगा। रमजान का महीना 30 दिनों का होता है, जिसमें मुसलमानों ने पूरे महीने रोजा रखते है।

Advertisement

Ramzan 2024: माह-ए-रमाजन में होते हैं 3 अशरे

रमजान महीने के 29 या 30 दिनों को अशरा नामक तीन भागों में बाँटा गया है। रमजान में पहला, दूसरा और तीसरा अशरा होता है। याद रखें कि अरबी में अशरा 10 (दस) का मतलब है। रमजान महीने में पहला अशरा 1 से 10 दिनों का, दूसरा 11 से 20 दिनों का और अंतिम 21 से 30 दिनों का होता है। 30 दिन इन्हीं तीन भागों में विभाजित होकर तीन अशरा कहलाते हैं।

Ramzan 2024: रमजान के तीन अशरे का क्या है महत्व ?

रमजान के 30 दिनों को तीन अशरों में बांटा गया है। इसमें तीन अशरा हैं: पहला अशरा रहमत, दूसरा अशरा मगफिरत (अपराधों की माफी) और तीसरा अशरा जहन्नुम की आग से बचाने के लिए। रमजान के पहले अशरे में जो रोजा रखते हैं और नमाज अदा करते हैं, उन पर अल्लाह की रहमत होती है। दूसरी अशरे में मुसलमान अल्लाह की इबादत करते हैं और अल्लाह उनके गुनाहों को माफ कर देता है। वहीं रोजा और अंतिम और तीसरे अशरे की इबादत से जहन्नुम या दोजख से बचाया जा सकता है। इसलिए इस्लाम में रमजान के तीन अशरे महत्वपूर्ण हैं।

Ramzan 2024: रमजान में क्या करें क्या नहीं

रमजान के पाक महीने में अधिक से अधिक समय अल्लाह की इबादत, धार्मिक किताबों को पढ़े और नेक काम करें।

रमजान में इबादत, तिलावत, जिक्र, तौबा और इस्तेगफार आदि करें.

कुरआन शरीफ में जिन कामों को करना मना है, उन्हें रमजान के महीने में बिल्कुल न करें

रमजानों में खैर का काम, नेकी, सदका, जकात, खैरात, मदद जैसे कामों को ज्यादा से ज्यादा करें.

रमजानों में 5 वक्त की नमाज जरूर पढ़ें. इस महीने किए इबादत का 70 गुना सवाब मिलता है.

ये भी पढ़े: CUET PG 2024 Exam: सीयूईटी पीजी परीक्षा होगी कल से शुरू, इन नियमों का रखें ध्यान  

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र, बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरो को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *