Advertisement

Life Style: कौन से अंगूर आपकी सेहत में लगाएंगे चार चांद,  काले या हरे , जानिए

Share
Advertisement

हम सभी जानते हैं कि हमें शरीर को स्वस्थय रखने के लिए फलों की बेहद जरूरत होती है। उसकी वजह है  फलों मे कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसीलिए डॉक्टर्स भी फलों के सेवन करने की हिदायत देते हैं। कहा तो ये भी जाता है कि फल हमें अन्न से भी ज्यादा बीमारियों से लड़ने की ताकत देते हैं। आज हम एक ऐसे  ही फल की बात करेंगे जे कि दो रंगों में पाए जाते हैं एक रंग काला तो एक रंग तोते जैसा यानी हरा।

Advertisement

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ


स्वास्थ्य विशेषज्ञ के मुताबिक वैसे तो दोनों ही तरह के अंगूर को शरीर के लिए काफी लाभदायक माना जाते हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों में इस बात के प्रमाण मिलते हैं कि काले अंगूर की कुछ किस्मों में हरे या लाल अंगूर की तुलना में बहुत अधिक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। ये रासायनिक यौगिक आपकी कोशिकाओं को नुकसान से बचाने में बहुत ज्यादा लाभकारी होती हैं । मिली जानकारी के हिसाब से इसका सेवन कैंसर, मधुमेह, अल्जाइमर, पार्किंसंस और हृदय रोग जैसी बीमारियों से आपको बचा सकता है।

आईए जानते हैं क्या है दोनों अंगूरों में अंतर

 आपको बतादे कि हरे अंगूरों का सेवन से शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्वों की प्राप्ति होती है। इसमें Vitamin A भी पाया जाता है, जो कि आपके इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा होता है। इसके अलावा इस अंगूर में Vitamin C की भी भरपूर मात्रा होती है। जो  कि संक्रमण से शरीर को सुरक्षित रखने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में सहायक है। हरे अंगूर में Vitamin K भी पाया जाता है, जो कि खून के थक्के बनाने के लिए आवश्यक होता है

विटामिन्स के मामले में काले अंगूर, हरे अंगूर के समान ही होते हैं। हालांकि कुछ अध्ययनों में काले अंगूर में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स का जिक्र मिलता है जो इसे खास बनाता है। एंटीऑक्सीडेंट्स, शरीर को फ्री-रेडिकल्स से होने वाली नुकसान से सुरक्षित रखते हैं जिससे कैंसर, हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *