Advertisement

Gandhi Jayanti 2023: 2 अक्टूबर पर पढ़ें महात्मा गांधी जी के अनमोल वचन

Mahatma-Gandhi

Mahatma-Gandhi

Share
Advertisement

Gandhi Jayanti 2023: हर साल हम 2 अक्टूबर को देश बापू यानी महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) की जयंती मनाते हैं। गांधी जी अपने स्वस्त्रंता संग्राम के आंदोलन और शांति के अपने सिद्धांतों एंव अहिंसा के लिए देश विदेश में जाने जाते थे। गांधी जी का पूरा नाम मोहनदास कर्मचंद गांधी था, उनका जन्म पोरबंदर गुजरात में हुआ था। उन्हें पूरा देश प्यार से बापू कहकर पुकारता था। भारत के स्वतंत्रता संग्राम में उनकी भूमिका से कोई अऩजान नहीं है, यही वजह थी कि 15 जून 2007 को यूनाइटेड नेशन ने आधिकारिक तौर पर 2 अक्टूबर को इंटरनेशनल अहिंसा दिवस मनाने की घोषणा की। इस दिन स्कूल कॉलेजों में विशेष वाद-विवाद प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस साल उनकी जयंती पर हम भी आपके लिए लाए हैं अमूल्य विचार जो सभी के लिए उनके लिए बहुत कीमती हैं ।

Advertisement
  1. व्यक्ति अपने विचारों के सिवाय कुछ नहीं है. वह जो सोचता है, वह बन जाता है।
  2. धैर्य का छोटा हिस्सा भी एक टन उपदेश से बेहतर है।
  3. किसी देश की महानता और उसकी नैतिक उन्नति का अंदाजा हम वहां जानवरों के साथ होने वाले व्यवहार से लगा सकते हैं।
  4. बापू ने कहा कि स्वास्थ्य ही असली संपत्ति है, न कि सोना और चांदी।
  5. कोई कायर प्यार नहीं कर सकता है; यह तो बहादुर की निशानी है।
  6. एक विनम्र तरीके से, आप दुनिया को हिला सकते हैं।
  7. थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।
  8. खुशी तब होती है जब आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं उनमें सामंजस्य हो।
  9. भगवान का कोई धर्म नहीं। सभी धर्मों की इज्जत करें।
  10. गौरव लक्ष्य पाने के लिए कोशिश करने में हैं, न कि लक्ष्य तक पहुंचने में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *