Advertisement
DND

Google Doodle: Naziha Salim जिन्होंने अपनी कला से इराकी आर्ट और संस्कृति को विश्व में फैलाया

Share
Advertisement

Google Doodle: नाजिया सलीम (Naziha Salim) वो नाम जिन्होंने अपनी कला के जरिए ग्रामीण इराकी महिलाओं के जीवन को तराशने का काम किया। आज गूगल (Google) अपने डूडल (Doodle) के जरिए उन्हें याद कर रहा है।

Advertisement

नाजिया सलीम (Naziha Salim) इराक की सबसे प्रभावशाली कलाकारों में से एक थीं। गूगल डूडल (Google Doodle) में नाजिया एक तरफ ब्रश लेकर चित्रकारी करती हुई नजर आ रही हैं तो दूसरी तरफ पेंटिंग को दर्शाया गया है। बता दें कि नाजिया मुख्य रूप से तुर्की की रहने वाली थी। उनका जन्म 1927 में तुर्की के इस्तांबुल में हुआ था।

जिस वक्त नाजिया का जन्म हुआ था, उस समय उनके पिता Ottoman Army में एक ऑफिसर थे। 1920 में उनका परिवार बगदाद शिफ्ट हो गया। उस वक्त नाजिया की उम्र बहुत छोटी थी।

नाजिया के पिता हाजी मोहम्मद सलीम (Hazi Mohammad Salim) भी खुद एक चित्रकार थे। उनकी माता भी एक चित्रकार होने के साथ-साथ कढ़ाई का काम करने में माहिर थी। नाजिया का परिवार पूरी तरह से कला में ही कार्य करते थे। उनके घर में तीन भाई भी थे जो कला के क्षेत्र में ही कार्यरत थे।

नाजिया सलीम (Naziha Salim) का एक भाई इराक में सबसे प्रभावशाली मूर्तिकारों में से एक थे। दूसरे भाई डिजाइनर थे और तीसरे भाई राशिद एक राजनीतिक कार्टूनिस्ट थे।

नाजिया पहली महिला था जिन्हें कला के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई के लिए स्कॉलरशिप मिली थी। 1940 में उन्होंने बगदाद फाइन आर्ट इंस्टीट्यूट से ग्रेजुएट की पढ़ाई पूरी की। उसके बाद स्कॉलरशिप मिलने के बाद उन्होंने अपनी आगे की पढ़ाई पेरिस से की। इसके बाद सलीम कुछ सालों तक इराक से बाहर ही रहीं।

इसके बाद नाजिया बगदाद फाइन आर्ट्स में पढ़ाने के लिए वापस बगदाद लौट आई। वह इराक के अल-रुवाद की संस्थापकों में से एक थीं। यह एक ऐसा समुदाय है जो इराकी कलाकारों के लिए कार्य करता है। यह इराक का पहला ग्रुप है जो इराक से बाहर पढ़ाने करने वाले कलाकारों के लिए कार्य करता है।

2003 में नाजिया (Naziha Salim) को दिल का दौरा पड़ा था। जिसके बाद वो अक्सर बीमार रहने लगीं। 15 फरवरी 2008 को नाजिया की मृत्यु 81 साल की उम्र में हो गई। उनकी मौत के साथ इराकी कला और संस्कृति के लिए यह एक बड़ी क्षति थी।

Recent Posts

Advertisement

जीतू पटवारी के विवादित बयान पर CM मोहन यादव बोले- महिलाओं का अपमान करना कांग्रेस का चरित्र

CM Mohan Yadav: मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवार ने पूर्व मंत्री इमरती देवी के…

May 3, 2024

बिहार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन विभाग की सचिव बंदना प्रेयषी ने जकार्ता फ्यूचर्स फोरम को किया संबोधित

Jakarta: ऊर्जा के नवीकरणीय स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए भारत और बिहार दोनों में…

May 3, 2024

Unnao: सांड के हमले से वृद्ध की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Unnao: उत्तर प्रदेश के जिला उन्नाव मे बिहार थाना क्षेत्र के बेहटा कुतुबपुर उसरावां गांव…

May 3, 2024

चुनाव के समय कांग्रेस के लिए माई-बाप है जनता, बाद में पहचानते नहीं- CM योगी

CM Yogi: पहले कांग्रेस और इंडी गठबंधन में शामिल दल बोलते थे कि राम हुए…

May 3, 2024

मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का मतलब है देश को समृद्ध करना, रत्नागिरि में बोले अमित शाह

Amit Shah In Ratnagiri: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को महाराष्ट्र के रत्नागिरि में…

May 3, 2024

‘कांग्रेस को आदिवासियों के इतिहास का सम्मान पसंद नहीं’, झारखंड में कांग्रेस और JMM पर बरसे PM मोदी

PM Modi In Jharkhand: झारखंड के सिंहभूम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिंहभूम में जनसभा…

May 3, 2024

This website uses cookies.