एक महिला की रातों रात चमक गई किस्मत, लखपति कहानी सुन दुनिया हुई हैरान
इस दुनिया में हर एक शख्स जल्दी से जल्दी अमीर बनना चाहता है। लेकिन हर किसी कि किस्मत इतनी अच्छी नहीं होती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे अमेरिका की एक ऐसी महिला के बारे में जिसकी किस्मत एक ही दिन में जाग गई। सरल भाषा में कहें तो इस महिला की किस्मत रातों रात बदल गई। अमेरिका की एक महिला को लॉटरी से दो बार बड़ी प्राइज मनी मिली। इस महिला ने एक ही नंबर से दो बार लॉटरी जीती।
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में फिर छिड़ा सियासी घमासान, 18 में से 12 सांसद के शिंदे गुट में होने की उड़ी खबर
कहां कि है ये घटना
ये घटना अमेरिका के ओहायो शहर की है। हयात्सविले की रहने वाली एक महिला ने मैरीलैंड लॉटरी के रेसट्रैक्स वर्चुएल हॉर्स रेसिंग गेम में एक ही घोड़े पर समान दांव लगाया। आपको बता दें कि इस महिला ने दो महीने में दूसरा इनाम 30,946 डॉलर का जीता है। उसने अधिकारियों को बताया कि 10,11 और 12 उसके पसंदीदा दांव रहे। इससे कुल 61,892 डॉलर यानी 49.34 लाख रुपये की इनामी राशि मिली है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ये महिला हर हफ्ते एक या दो लॉटरी पर किस्मत आजमाकर दांव लगाती थी। बता दॆं एक दिन सुबह उसे महसूस हुआ कि ये एक और दांव लगाने का आज एक अच्छा मौका है। इसलिए उसने हयात्सविले में केनिलवर्थ एवेन्यू से एक टिकट खरीद लिया और जब उसने पहली बार टिकट खरीदा तो कैशियर के पास नंबर आउट ऑफ स्टॉक हो गए। फिर भी उसने हिम्मत नहीं हारी और अपने पुराने नंबर पर दांव लगा दिया। उसने कैशियर को नंबर बताए, तो कैशियर ने उसे बुलाया तो वो चौंक गई, क्योंकि उसने फिर से 30,946 डॉलर की रकम जीत ली थी। सरल भाषा में कहें तो इसी को कहते हैं असली किस्मत की धनी।
यह भी पढ़ें: आगरा में सरकारी नौकरी के नाम पर करोड़ों की ठगी, रेलवे में नौकरी के लिए दिए फर्जी ज्वाइनिंग लेटर
रिपोर्ट: निशांत