Russia-Ukraine Ware Live Update: यूक्रेन राजदूत की बड़ी अपील, भारत करें मदद, एक यूक्रेनी बच्चे की मौत

Russia-Ukraine Ware Live Update: यूक्रेन और रूस युद्ध के बीच यूक्रेन ने बड़ा दावा किया गया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने 50 रूसी सैनिकों को मार गिराया है। भारत में यूक्रेन के राजदूत ने भारत सरकार से युद्ध को रोकने में मदद मांगी है। यूक्रेन के राजदूत ने कहा कि भारत इसमें सक्रिय भूमिका निभा सकता है। भारत का रूस के साथ अच्छे संबंध हैं। दिल्ली में यूक्रेन के राजदूत ने पीएम मोदी से मामले में दखल देने की अपील की है।
यूक्रेन राजदूत की भारत से बड़ी अपील
यूक्रेन राजदूत आइगोर पोलिखा ने कहा कि राजधानी कीव के पास कुछ मिसाइल हमले हुए हैं। यूक्रेन के लोग रूस के खिलाफ लड़ेंगे। कई देशों ने यूक्रेन का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि हमारी सेना ताकतवर है। पीएम मोदी पुतिन से बात करनी चाहिए। हालात के नियंत्रण में भारत महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
इसके साथ ही यूक्रेन ने दावा किया है कि उसने कुछ रूसी हेलिकॉप्टर को भी मार गिराया है। रूस के मिसाइल हमले में यूक्रेन की कई इमारतों को काफी नुकसान हुआ है। इस बीच दुनिया भर के शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की जा रही है। यूक्रेन में लोग एटीएम के बाहर लाइन में खड़े हैं और वहां से जल्द से जल्द निकलने की कोशिश में हैं।
क्रूड ऑयल कीमतों में जबरदस्त उछाल
मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि कच्चे तेल की कीमतों में बहुत उछाल आया है। क्रूड ऑयल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल को पार कर गया है। यूक्रेन में हमले के बाद एक बच्चे की मौत हो गई है। इस बीच यूक्रेन से एक विमान दिल्ली पहुंचने वाला है। राजधानी कीव में लोगों ने अंडरग्राउंड मेट्रो में शरण ली है।