Advertisement

रूस-यूक्रेन तनाव Live: रूसी मिलिट्री यूक्रेन के लिए रवाना, ट्रंप ने पुतिन को बताया जीनियस

रूस-यूक्रेन तनाव
Share
Advertisement

रूस की संसद ने पुतिन सरकार को देश के बाहर सैन्य बल प्रयोग करने की अनुमति दे दी है। संसद के ऊपरी सदन की मंजूरी मिलने के बाद रूस के लिए यूक्रेन पर हमला करने का रास्ता साफ हो गया है।

Advertisement

इस बीच रूस ने कहा कि यूद्धपोत, पनडुब्बियां और फाइटर जेट्स अभ्यास कर रहे हैं। इससे पहले रूस ने अमेरिका-यूरोप की धमकियों को दरकिनार करते हुए यूक्रेन के दो प्रांतों को आजाद देश घोषित कर दिया था। अपनी सेना को भी रूस ने इस इलाके में तैनात कर दिया है।

रूसी सेना के सैकड़ों ट्रक का काफिला यूक्रेन बॉर्डर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। बताया जा रहा है कि यह काफिला रूसी शहर बेलगोरोड से होते हुए यूक्रेन बॉर्डर की नजदीक जा रहा है।

रूस की कार्रवाई के बाद अमेरिका ने एक्शन लेते हुए एस्टोनिया, लातविया और लिथुआनिया में सैन्य तैनाती बढ़ाने का ऐलान किया है। वहीं हंगरी ने भी घोषणा की है कि वो यूक्रेन से लगी बॉर्डर पर सैनिकों की तैनाती करेगा।

ट्रंप ने पुतिन को बताया जीनियस

इस बीच पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन के यूक्रेन में सेना भेजने के आदेश की तारीफ करते हुए उन्हें जीनियस बताया है। एक रेडियो प्रोग्राम में बोलते हुए ट्रंप ने कहा कि कल मैंने पूरा घटनाक्रम देखा। तभी मैंने कहा कि यह तो जीनियस है। मैंने कहा पुतिन कितने चालाक हैं, यह लोग यूक्रेन के अंदर जाएंगे और शांति स्थापित करने वाली सबसे मजबूत शांति सेना बन जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *