Advertisement

रूस पर आर्थिक प्रतिबंध लगाने से मैक्सिको ने किया इनकार

यूक्रेन रूस संकट
Share
Advertisement

मैक्सिको (Mexico) के राष्ट्रपति आंद्रे मैनुएल लोपेज़ ओब्राडोर (Andrés Manuel López Obrador) ने कहा है कि उनका देश यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूस पर कोई पाबंदी नहीं लगाएगा। उन्होंने सोशल मीडिया कंपनियों की इस बात के लिए आलोचना की है कि वे रूस की सरकारी मीडिया की सेंशरशीप कर रही हैं।

Advertisement

मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लोपेज़ ने कहा रूस से किसी भी प्रकार का आर्थि प्रतिशोध नहीं लेने जा रहे हैं। हम सभी देशों से अच्छे संबंध रखना चाहते हैं। मैक्सिको का रूख दुनिया के बाकी देशों से काफी अलग है। अमेरिका समेत कई देश रूस पर आर्थिक पाबंदियां लगा रहे हैं। साथ ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भी यूक्रेन पर हमले की कार्रवाई के लिए आलोचना की है।

समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार,  मैक्सिको के वामपंथी नेता लोपेज़ ने कई दफा अमेरिका की विदेश नीतियों की आलोचना की है। हालांकि दोनों देशों के संबंध काफी मजबूत हैं। रूस से मैक्सिको के संबंध जबकि सीमित हैं।

रॉयटर्स के मुताबिक मंगलवार को अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने मैक्सिकों के विदेश मंत्री से मामले पर फोन पर बातचीत की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *