Advertisement

London: राहुल गांधी ने इससे की थी RSS की तुलना, लंदन में बताया फासीवादी संगठन

Share
Advertisement

लंदन: भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ब्रिटेन के दौरे पहुंचे हैं। राहुल लगातार बीजेपी और राष्‍ट्रीय स्‍वयं सेवक संघ को लेकर हमले कर रहे हैं। ताजा बयान में राहुल गांधी ने आरएसएस को एक ‘फांसीवादी’ संगठन बता दिया जिसने भारत के लगभग सभी संस्‍थानों पर कब्‍जा कर लिया है। यही नहीं कांग्रेस नेता ने लंदन में आरएसएस की तुलना मिस्र के विवादित संगठन मुस्लिम ब्रदरहुड से कर दी। मुस्लिम ब्रदरहुड एक ऐसा संगठन है जिसे कई देशों में आतंकी गतिविधियों में लिप्‍त संगठन माना जाता है। राहुल गांधी के इस बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं कि कौन मुस्लिम ब्रदरहुड संगठन और उसका पूरा इतिहास क्या है।

Advertisement

मुस्लिम ब्रदरहुड की कब हुई थी स्‍थापना

मुस्लिम ब्रदरहुड की स्‍थापना साल 1928 में मिस्र में हुई थी। वहीं आरएसएस की स्‍थापना साल 1925 में हुई थी। मुस्लिम बद्ररहुड एक कट्टरपंथी इस्‍लामिक संगठन है। यह संगठन अलकायदा और आईएसआईएस जैसे आतंकियों से इस मामले में अलग है कि यह सीमा के पार मुस्लिम उम्‍मा की स्‍थापना के लिए हिंसात्‍मक क्रांति नहीं करना चाहता है। मुस्लिम ब्रदरहुड को लोकतंत्र से कोई दिक्‍कत नहीं है। मुस्लिम ब्रदरहुड की रणनीति यह है कि समाज के साथ और उसके अंदर रहकर काम करना और लोगों में अपने विचार को फैलाना है। मुस्लिम ब्रदरहुड की स्‍थापना हसन अल बन्‍ना ने की थी जो अपने राजनीतिक इस्‍लाम, शरिया कानून, हिंसा और आतंकवाद के लिए जाना जाता है।

मुस्लिम ब्रदरहुड का शरिया कानून पर जोर

मुस्लिम ब्रदरहुड की विवादित नीत‍ियों के कारण इसे सऊदी अरब, यूएई और कई अन्‍य मुस्लिम देशों में प्रतिबंधित कर दिया गया है। मुस्लिम ब्रदरहुड आधुनिक इस्‍लामिक समाज बनाने के लिए कुरान और हदीस आधारित नीतियों को लागू करने पर जोर देता है। मुस्लिम ब्रदरहुड मिस्र, सूडान, सीरिया, फलस्‍तीन, लेबनान और उत्‍तरी अफ्रीका के कई देशों तक फैला हुआ है। कहा जाता है कि साल 1940 के दशक तक मुस्लिम ब्रदरहुड के सदस्‍यों की संख्‍या 5 लाख तक पहुंच गई थी। यह संगठन शुरू में धार्मिक और शैक्षिक गतिविधियों तक ही सीमित रहा और इसकी वजह से इसके सदस्‍यों की संख्‍या काफी तेजी से बढ़ी। इसके बाद मुस्लिम ब्रदरहुड राजनीति में आना शुरू हो गया और उसने तत्‍कालीन मिस्र की सत्‍तारूढ़ पार्टी वफद के खिलाफ खुद को खड़ा करना शुरू कर दिया।

ये भी पढ़े: सेना की अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया में हुआ अहम बदलाव, तीन चरणों में होगी भर्ती की प्रक्रिय़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *