Advertisement

भारत को UNSC की परमानेंट सदस्यता न होने पर भड़के एलॉन मस्क बोले- ‘यह बेतुका…’

एलन मस्क

एलन मस्क

Share
Advertisement

टेस्ला के CEO एलन मस्क ने संयुक्त राष्ट्र संघ की सिक्योरिटी काउंसिल यानी UNSC में भारत की परमानेंट सदस्यता नहीं होने को बेतुका बताया है। मस्क ने कहा कुछ देशों के पास ज्यादा ताकत है, जिसे वो छोड़ना नहीं चाहते हैं।

Advertisement

दरअसल  UN चीफ एंटोनियो गुटरेस ने एक ट्वीट में ये बातें लिखीं। गुटरेस ने कहा था कि अफ्रीका का नेतृत्व करने के लिए UNSC में कोई भी नहीं है। वैश्विक संस्थाओं को समय के मुताबिक बदलना चाहिए। बजाय इसके कि वो 80 साल पहले की दुनिया की तरह चलें।

जिसके बाद एलॉन मस्क ने कहा कि अब संयुक्त राष्ट्र से जुड़ी संस्थाओं के पुनर्गठन की जरूरत है। समस्या ये है कि वैसे देश जिनके पास अधिक शक्ति है वे इसे अपने हाथ से जाने नहीं देना चाहते हैं। दुनिया में सबसे ज्यादा जनसंख्या वाला देश होने के बावजूद UNSC में भारत का स्थायी सदस्य न होना बकवास है।  साथ ही एलन मस्क ने अफ्रीका को भी सामूहिक रूप से जगह मिलने का समर्थन किया।

यह भी पढ़ें:INDIA Alliance : सीट बंटवारे पर देरी गठबंधन के लिए खतरा : फारूक अब्दुल्ला

Follow Us On Twitter-https://twitter.com/HindiKhabar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें