श्रीलंकाई सिंगर योहानी के मशहूर गाने पर बौद्ध साधुओं ने किया जमकर डांस, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो
नई दिल्ली: योहानी नाम की एक श्रीलंकाई सिंगर ने कुछ दिन पहले अपने गाने से पुरी दुनिया में तहलका मचा दिया था। सोशल मीडिया पर पिछले काफी दिनों से भी मानिके मागे हिते (Manike Mage Hithe) सॉन्ग ने खूब धूम मचा रखी है। जी हां ये है उसी श्रीलंकाई सिंगर योहानी का मशहूर गाना, जिसका गाना हर किसी की जुबान पर है।
योहानी के इस गाने को लोगों ने इतना पसंद किया कि अब तक इसे केवल यूट्यूब पर ही 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही लोग इस गाने को अपने-अपने अंदाज में गुनगुनाते हुए देखे जा सकते हैं। अब इस मशहूर गाने ने बौद्ध भिक्षुओं तक को झूमने पर मजबूर कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों बौद्ध भिक्षुओं के डांस वीडियो वायरल हो रहे हैं। इसे देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी मुस्कुराने लगे।
वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि दो साधु ‘माणिके मगे हिते’ की धुन पर डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में बौद्ध भिक्षुओं को अद्भुत नृत्य करते देखा जा सकता है। साधुओं के इस प्यारे नृत्य को देख हर कोई खुश हो गया।
सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए इस वीडियो को अब तक 9700 से ज्यादा लाइक्स और सैकड़ों कमेंट्स मिल चुके हैं। कई लोगों ने उनके डांस को पसंद किया और दिल दहला देने वाले इमोजी पोस्ट किए।
साधुओं के डांस वीडियो को देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि भले ही यह गाना अलग भाषा में है, लेकिन इसने लोगों के दिलों में अपनी अलग जगह बना ली है, वहीं एक अन्य ने कहा कि लोगों को इस गाने पर डांस करते देखना वाकई मजेदार था। यह एक अद्भुत अहसास है। इंटरनेट पर योहानी के इस वीडियो को लोग कितना पसंद कर रहे हैं। इसका अंदाजा आप लगा ही लीजिए कि लोग इसे जमकर शेयर कर रहे हैं।