Advertisement

तालिबान के बढ़ते नियंत्रण के बीच अफ़ग़ानिस्तान ने अपना सेना प्रमुख बदला

Share
Advertisement

काबुल: अफ़ग़ानिस्तान पर प्रतिदिन तालिबान का नियंत्रण बढ़ता जा रहा है। जब से अमेरिकी सेना ने अफ़ग़ानिस्तान से हटना शुरू किया है, तालिबान देश के हर बढ़े शहर में ख़द को काबिज़ कर रहा है।

Advertisement

इसी बीच बढ़ रहे नियंत्रण क्षेत्र के बीच अफ़ग़ानिस्तान ने अपना आर्मी चीफ बदल दिया है।

अब तक अफ़ग़ानिस्तान में तालिबान लड़ाकों ने देश के 34 प्रांतों में से 9 प्रांतों की राजधानियों पर क़ब्ज़ा कर लिया है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक तालिबान के लड़ाके काफ़ी महत्वपूर्ण ग़ज़नी शहर में दाख़िल हो गए हैं जहां सुरक्षाबलों के साथ भीषण संघर्ष हुआ है।

सेना प्रमुख जनरल वली मोहम्मद अहमदज़ई को इस पद पर इसी साल जून में नियुक्त किया गया था। लेकिन बिगड़ते हालातों के बीच उनके उत्तराधिकारी को अब पूरे देश में बढ़ती हिंसा से निपटना होगा।

इससे पहले बुधवार को राष्ट्रपति अशरफ़ ग़नी उत्तर शहर मज़ार-ए-शरीफ़ पहुंचे जो परंपरागत रूप से तालिबान विरोधियों का गढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें