अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज,जानें कैसे हुई इसे मनाने की शुरुआत

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस आज
हर साल 21 जून को दुनिया भर के लोग अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के रूप में मनाते हैं। इस दिन का लक्ष्य योग के कई लाभों के बारे में जन-जागरूकता बढ़ाना है और शारीरिक- मानसिक स्वास्थ्य के लिए दुनिया भर के योग चिकित्सकों को प्रेरित करना है।
योग करने के तमाम फायदे होते हैं। योग हमारे शरीर, मन और आत्मा के साथ हमारे पूरे शरीर को स्वस्थ रखने का एक जरिया है। योग से हमारा शारीरिक विकास होता है, तनाव कम होता है और मन को शांति मिलती है। योग से हमारे शरीर को ऊर्जा मिलती है। एंव हमारे शरीर को मजबूती मिलती हैं। योग हमारे देश की पहचान हैं। योग सदियों से भारत में किया जाता है। योग करने से मनुष्य निरोगी रहता हैं।
21 जून 2015 को पहली बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। बता दें कि भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राज्य की बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को मनाएं जाने की मांग रखी जिसे स्वीकार किया गया। जिसके बाद हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जानें लगा।
इस साल 9वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। पूरी दुनिया में लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं। इसे मनाने का उद्देश्य ये है कि पूरी दुनिया को योग के प्रति जागरुक किया जा सकें। जिससे लोग अपनी सेहत के प्रति जागरुक रहें और अपने शरीर को फिट रख सकें।
नियमित योग करने से आप एकदम फिट रहते हैं। आपके शरीर में एक नई ऊर्जा का संचार होता हैं। योग करने से आप शारीरिक और मानसिक रुप से तंदरुस्त रहते हैं। योग आपको बीमारियों से दूर रखता हैं। इस साल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत पर वन वर्ल्ड, वन हेल्थ रखी गई है। अपने आप को स्वस्थ्य और सेहतमंद रखने के लिए आप भी योग करें और स्वस्थ्य रहें। और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।
ये भी पढ़े: योग से पहले और बाद में क्या खाने से शरीर को होगा फायदा, जानें पूरी डिटेल