
पूर्णिया जिले के जानकी नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचायत महाराजगंज वन चकमा का बाजार में अवैध रूप से असलाह फैक्ट्री चल रही थी। इसकी सूचना पर पुलिस ने फैक्ट्री पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने असलाह बनाने से संबधित कई औजार जब्त किए। वहीं एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
छह घंटे तक चली छापामार कार्रवाई
मुंगेर पुलिस, पटना पुलिस पूर्णिया पुलिस टीम की इस संयुक्त कार्रवाई में 6 घंटा तक छापेमारी की गई। इस दौरान कई गन बनाने वाली लेथ मशीन एवं कई औजार बरामद किए गए। पुलिस ने बताया कि पूर्व सरपंच मिथिलेश यादव के मकान में यह फैक्ट्री चल रही थी। गिरफ्तार आरोपी का नाम जीतू कुमार है। इसमें कई अन्य व्यक्ति भी शामिल थे जो अभी फरार हैं। उनको भी गिरफ्तार किया जाएगा।
संवाददाता–विक्रम सिंह, संवाददाता, पूर्णिया, बिहार
ये भी पढ़ें:विधूड़ी को निलंबित करें लोकसभा स्पीकरः जेडीयू प्रवक्ता