ChhattisgarhDelhi NCR

IAS डॉ. रवि मित्तल बने PMO के डेप्युटी सेक्रेटरी, संभालेंगे अहम जिम्मेदारी

IAS Dr. Ravi Mittal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2016 बैच के IAS अधिकारी डॉ. रवि मित्तल को केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव (Deputy Secretary) के रूप में नियुक्त किया है। यह नियुक्ति प्रतिनियुक्ति (Deputation) के तहत की गई है।

डॉ. रवि मित्तल को जमीनी स्तर पर काम करने वाला और समझदार अधिकारी माना जाता है। उन्होंने दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) से MBBS की पढ़ाई पूरी की, लेकिन बाद में देश सेवा के लिए सिविल सेवा का रास्ता अपनाया।

सौंपी गई अहम जिम्मेदारी

इससे पहले वे जशपुर के कलेक्टर थे और महासमुंद, रायगढ़ व रायपुर में जिला पंचायत सीईओ के रूप में भी काम कर चुके हैं। इसके अलावा, 2018 में वे बगीचा के एसडीएम भी रहे। उनकी प्रशासनिक कार्यशैली और अनुभव को देखते हुए उन्हें पीएमओ में यह अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बेहद अहम और प्रभावशाली तैनाती

इस नियुक्ति को सीधे तौर पर केंद्र सरकार के उच्चतम प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी माना जा रहा है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में उप सचिव के पद पर तैनाती किसी भी अधिकारी के लिए बेहद अहम और प्रभावशाली होती है। यहां अधिकारी नीतिगत फैसलों में योगदान देते हैं और विभिन्न विभागों के बीच समन्वय की जिम्मेदारी निभाते हैं।

संबंधित विभागों को भेजी गई जानकारी

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग के ऑफिस मेमोरेंडम के अनुसार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने डॉ. रवि मित्तल की पीएमओ में उप सचिव के पद पर तैनाती को मंजूरी दी है। आदेश में सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को इसकी जानकारी भी भेज दी गई है।

ये भी पढ़ें- पोखरण में भारतीय सेना का नया गेम चेंजर, पिनाका मल्टिपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम का सफल परीक्षण

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button