Advertisement

Aaj Ka Rashifal 8 दिसंबर 2022: आज का दिन कुछ राशियों के लिए रहेगा अच्छा कुछ के लिए बुरा, जानें

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए आज का दिन मुश्किलों से भरा रहना वाला है तो आइए आपको बताते हैं आपकी राशि का आज का हाल

Advertisement

मेष

खानपान और व्यवहार का खास ख्याल रखें। घर में सुख शांति बनी रहेगी। उत्सव आयोजन की रूपरेखा बनेगी। साख सम्मान में वृद्धि होगी। आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुख वैभव बढ़ेंगे। बचत बैंकिंग कार्योंमें रुचि लेंगे।

वृष

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार में मधुरता बनाए रखनी होगी। कुछ दीर्घ कालीन योजनाओं को गति मिलने से आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। साख प्रभाव में वृद्धि होगी। लोगों का भरोसा जीतेंगे. विभिन्न मामलों में सफलता पाएगे। अलग अनोखा कर दिखाने की सोच रहेगी। समय सकारात्मक रहेगा। श्रेष्ठ कार्योंकों आगे बढ़ाएंगे।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए बहुत ही सूझबूझ से कार्य करने के लिए रहेगा। आप अपने बढ़ते खर्चों को लेकर परेशान रहेंगे,जिनके लिए आप कोई बजट बनाकर चल सकते हैं। आपको किसी मामले में अति उत्साहित होने से बचना होगा और रिश्तेदारों का आपको पूरा समर्थन मिलेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए किसी जरूरी कार्य को करने के लिए रहेगा। आप किसी साथी की सलाह से प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं,जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको बिजनेस में कड़वाहट को मिठास में बदलने की कला को सीखना होगा,तभी आप लोगों से आसानी से काम निकलवा पाएंगे और आप अपने किसी बड़े लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे। आपको छोटी दूरी की यात्रा पर जाने को मिल सकता है। धनधान्य में वृद्धि होगी। विभिन्न मामले पक्ष में बनेंगे. संरक्षण में आगे रहेंगे। तर्कपूर्ण व्यवहार रखेंगे। अच्छे लाभ की संभावना रहेगी। विस्तार योजनाएं आगे बढ़ेंगी. महत्वपूर्ण कार्योंमें शीघ्रता करेंगे. कई स्त्रोतों से आय होगी।

सिंह

आज का दिन सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है,उन्हें कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है,जो उनके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगी। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करके अधिकारियों को प्रसन्न रखेंगे और आपके पद और प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। आपको अपने कामों में सक्रियता बनाए रखनी होगी और कामों को लेकर निसंकोच आगे बढ़े। आपको लगन व मेहनत से काम करने होंगे,तभी आप उन्हें पूरा कर पाएंगे। प्रतिस्पर्धा के क्षेत्र में भी आपकी वृद्धि होती दिख रही है। आप अपनी शान शौकत की वस्तुओं की कुछ वस्तुओं की खरीदारी भी कर सकते हैं।

कन्या

आज का दिन आपको भाग्य का साथ मिलने से अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको अपने कार्यों में तेजी बरतनी होगी,नहीं तो समस्या हो सकती है और आय में वृद्धि होने से आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी।

तुला

समय मिश्रित परिणामों को बनाए रखने वाला है। जिम्मेदारों की सुनें। व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखें। सूझबूझ व विनम्रता से काम लें। व्यक्तिगत मामलों में में व्यस्तता रहेगी। तर्कशीलता तथा तैयारी से आगे बढ़ेंगे। महत्वपूर्ण मामलों में जल्दबाजी नहीं दिखाएं।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको नेतृत्व क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा और आपको अपने आवश्यक मामलों में सावधान रहने की आवश्यकता है। आपको आज लाभ के अवसर मिलते रहेंगे,लेकिन आप उन्हें पहचानकर उन पर अमल करेंगे तभी आप अच्छा लाभ कमाने में कामयाब रहेंगे। आपको अपने रिश्तों को सूझबूझ दिखाते भी निभाना होगा,नहीं तो उनमें समस्या सकती है। साझेदारी में यदि आपने किसी काम को किया हुआ है,तो वह आज आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। उन्नति और उछाल के अवसर रहेंगे. सभी का साथ सहयोग पाएंगे। सामर्थ्य में वृद्धि होगी। बड़े लक्ष्यों के प्रति झुकाव बढ़ेगा। भूमि भवन के कार्य बनेंगे।

धनु

सूझबूझ से आगे बढ़ने का समय है। गलतियां करने से बचें। नौकरीपेशा बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे. सेवा क्षेत्र से जुड़े जन प्रभावी रहेंगे। कार्ययोजनाओं को आगे को आगे बढ़ाएंगे। समय प्रबंधन पर जोर बढ़ाएंगे। लोभ प्रलोभन से बचेंगे। आर्थिक नियंत्रण बढ़ाएंगे। बजट बनाकर चलेंगे। कामकाजी क्षमता में वृद्धि होगी। नए लोगों से सावधान रहें। लापरवाही पर अंकुश रखेंगे। उधार का लेनदेन न करें। नियम अनुशासन से चलें। ठगों से दूरी बनाएं। सुनी सुनाई बातों पर भरोसा न करें।

मकर

आज का दिन कारोबार कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहेगा। विभिन्न क्षेत्रों में नई सोच से आगे बढ़ेंगे। अनोखे प्रयास बढ़ाएंगे। रचनात्मक कार्योंसे जुडेंगे। भ्रमण मनोरंजन के अवसर बनेंगे। योजनाओं में निरंतरता लाएंगे। आर्थिक मामलों में सफलता संवरेंगी। लाभ प्रतिशत बेहतर होगा। आधुनिक विषयों में रुचि रहेगी। कार्यकारी पक्ष मजबूत होगा।

कुंभ

आज आपको अपने कार्य में धैर्य व साहस बनाए रखना होगा। आकर्षक प्रस्ताव की प्राप्त होंगे. करियर व्यापार में सफलता मिलेगी। व्यक्तिगत मामलों में प्रभावशाली रहेंगे. उत्साह और सक्रियता से कार्य करेंगे। भावुकता पर नियंत्रण रखेंगे। लाभ सामान्य रहेगा। बड़ी सोच बनाए रखें।

मीन

आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरा रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़े लोग आज अच्छा नाम कमाएंगे। आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। आप अपने आवश्यक कार्य को समय रहते पूरा करने का प्रयास करेंगे। व्यापार कर रहे लोग अच्छा नाम कमाने में कामयाब रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *