Aaj Ka Rashifal 30 अक्टूबर 2022: वृष और मकर राशि वाले आज लेनदेन से रहें सावधान, जानें अपनी राशि का हाल
आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलों से भरा रहने वाला है तो आइए आपको बताते हैं कि आप लोगों की राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।
मेष:
यात्रा में लाभ होगा। भाग्यवश कुछ काम होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम है। व्यापार सही चल रहा है।
वृषभ:
परिस्थितियां अभी भी प्रतिकूल हैं। कोई रिस्क न लें अन्यथा नुकसान की आशंका है। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार भी आपका सही चलता रहेगा।
मिथुन:
आनंददायक जीवन गुजरेगा। खुशहाल रहेंगे आप। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य ठीक-ठाक है। व्यापार भी अच्छा दिख रहा है।
कर्क:
डिस्टर्बेंस बना रहेगा लेकिन आप विजय पा लेंगे। रुका हुआ काम चलने लगेगा। बुजुर्गों का भरपूर सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, व्यापार भी मध्यम रहेगा।
सिंह:
महत्वपूर्ण निर्णय रोककर रखें। भावनाओं में आकर नुकसान कर सकते हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। विनय विवेक विनम्रता बनी रहेगी। बौद्धिक पक्ष मजबूत होगा। महत्वपूर्ण विषयों को आगे बढ़ाएंगे।लक्ष्य पर फोकस रहेगा।
कन्या:
कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापार भी अच्छा है।आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे।
तुला:
पूंजी निवेश अभी न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापारिक सफलता मिलेगी। अपनों का साथ होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। स्वास्थ्य नरम-गरम, व्यापार भी अच्छा है।
वृश्चिक:
पूंजी निवेश अभी न करें। जुआ, सट्टा, लॉटरी में पैसे न लगाएं। स्वास्थ्य मध्यम है। व्यापार भी मध्यम है। आवश्यक कार्यों पर फोकस बढ़ाएंगे।
धनु:
आर्कषण के केंद्र बने रहेंगे। स्वास्थ्य में सुधार, व्यापार भी अच्छा है। नवीन लक्ष्य बनाएंगे श्रेष्ठ प्रयासों से सभी को प्रभावित करेंगे. रचनात्मक कार्यों से जुड़ेंगे। सुख सौख्य में वृद्धि होगी।
मकर:
खर्च की अधिकता मन को परेशान करेगी। स्वास्थ्य ठीक है लेकिन सिरदर्द और नेत्रपीड़ा बढ़ सकती है। व्यापार की स्थिति अच्छी है।
कुंभ:
आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बकाए रुपए लौट कर आएंगे। यात्रा में लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापार बहुत अच्छा है।
मीन:
व्यापारिक लाभ मिलेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। पैतृक सम्पत्ति में इजाफा होगा। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार अच्छा है।