Advertisement

Aaj Ka Rashifal 22 नवंबर 2022: आज का दिन सभी राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलों से भरा रहना वाला है। तो आइए आपको बताते हैं आपको आपकी राशि का हाल।

Advertisement

मेष

आत्मविश्वास से आगे बढ़ेंगे। लक्ष्य पर फोकस बनाए रखेंगे। अवरोधों को सहजता से पार करने का भाव रहेगा। कार्य विस्तार के अवसर रहेंगे। निजी मामलों में किसी बाहरी व्यक्ति पर भरोसा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की पूरी कोशिश करेंगे,जिनसे आपको बचना होगा।

वृष

आज का दिन आपके लिए मेहनत और लगन से कार्य करने के लिए रहेगा,इसलिए आप अपने काम में ढील बिल्कुल ना बरतें,लेकिन आपके कुछ विरोधी आपके ऊपर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। जिद जल्दबाजी न दिखाएं।

मिथुन

आज का दिन कामकाज की तलाश कर रहे लोगों के लिए उत्तम रहने वाला है। सूझबूझ और लगन से लाभ बढ़ाएंगे। सीखने सिखाने पर जोर देंगे। बौद्धिक पक्ष मजबूत रहेगा। आत्मविश्वास बना रहेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए विशेष रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में निरंतर प्रयास करने होंगे,तभी कोई अच्छे पद की प्राप्ति कर पाएंगे। आप भावनात्मक मामलों में सामंजस्य बनाए रखें। व्यापार करीब ठीक रेहगा।

सिंह

स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस कर रहे लोग जोखिम उठाने से बचें नहीं तो उन्हें समस्या हो सकती है। सामाजिकता पर जोर रहेगा।

कन्या

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। धन संपत्ति वृद्धि होती दिख रही है। वाणी में मधुरता बनाए रखें,तभी आप लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। आप अपने संस्कारों व परंपराओं पर पूरा जोर देंगे।

तुला

आज का दिन आपके लिए किसी नए व्यवसाय की शुरुआत करने के लिए रहेगा। आज आपकी दीर्घकालीन योजनाएं फिर से शुरू हो सकते हैं। रचनात्मक कार्यों को बल मिलेगा। सूझबूझ से आगे बढ़ेंगे। पद प्रतिष्ठा प्रभाव में वृद्धि होगी। लोकप्रियता बढ़त पर रहेगी।

वृश्चिक

आज का दिन आप अपनी आय व्यय में संतुलन बनाए रखेंगे। अपने बजट को बनाकर भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय आसानी से कर पाएंगे। सतर्कता से आगे बढ़ेंगे। सहज गति से आगे बढ़ें। व्यापार पर नियंत्रण बढ़ाएंगे।

धनु

उन्नति के पथ पर बेहतर प्रदर्शन बनाए रखेंगे। लाभ के अवसरों को भुनाएंगे। आर्थिक क्षेत्र में उपलब्धियां संभव होंगी। प्रबंधन संवार पर रहेगा। महत्वपूर्ण कार्यों में तेजी रखेंगे।

मकर

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी कार्य को करने में निसंकोच आगे बढ़ेंगे।  आर्थिक विषय गति लेंगे। स्पष्टता बढ़ाएंगे।

कुंभ

परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। भगवान में पूरी आस्था व विश्वास रखेंगे। आप किसी भी काम में लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और आपके लाभ प्रतिशत भी ऊंचा होगा। आप अपने स्वास्थ्य में चल रही किसी पुरानी समस्या के लिए आज डॉक्टरी परामर्श ले सकते हैं। आप कुछ दीर्घकालीन योजनाओं से आप अच्छा लाभ कमा कमाएंगे।

मीन

आज का दिन आपके लिए अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा,लेकिन आप अपने कुछ बढ़ते हुए खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखें तो आप भविष्य के लिए धन संचय कर पाएंगे। धैर्य के साथ आगे बढ़ते रहेंगे सजगता बढ़ाएं। स्वास्थ्य संकेतों को नजरअंदाज न करें। वाणी व्यवहार का संतुलन बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *