Advertisement

Aaj Ka Rashifal 20 नवंबर2022:  आज का दिन सभी राशियों के लिए रहेगा मिलाजुला, जानें अपनी राशि का हाल

Share
Advertisement

आज का दिन कुछ राशियों के लिए अच्छा रहने वाला है तो कुछ राशियों के लिए मुश्किलों से भी भरा रहना वाला है तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

Advertisement

मेष

लेनदेन में सावधान रहें। परिश्रम से परिणाम पाएंगे। उत्साह से कार्य करेंगे। तर्क बहस से बचेंगे। कार्यां में स्पष्टता लाएंगे। सक्रियता बनाए रखेंगे। स्वास्थ्य पर ध्यान देंगे।

वृष

उूर्जा उमंग और उत्साह से भरे रहेंगे। बड़ों से सलाह बनाए रखेंगे। व्यवस्थित व अनुशासित रहेंगे। साधनों में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे, व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छा समय है।

मिथुन

आज का दिन आपके लिए हर क्षेत्र में सफलता दिलाने वाला रहेगा। आप कार्यक्षेत्र में किसी भी बहसबाजी में पड़ने से बचें। सहनशीलता बढ़ाएंगे। जिद अहंकार से बचें। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएं। सलाह पर ध्यान दें। आर्थिक लाभ बढ़त पर रहेगा।

कर्क

सामाजिक गतिविधियां बढ़ेंगी। यात्रा के अवसर बनेंगे। आस्था बढ़ेगी। संपर्क क्षेत्र बड़ा होगा। साहस पराक्रम को बल मिलेगा। महत्वपूर्ण आर्थिक मामलों में गति बढ़ाएंगे।

सिंह

आज का दिन आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि लेकर आएगा। आप धन-धान्य से भरपूर रहेंगे मान सम्मान में वृद्धि होगी। वाणी व्यवहार आकर्षक रहेंगे। व्यक्तिगत प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा। मान सम्मान बढ़त पर रहेगा। सफलता पाएंगे।

कन्या

आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होने से आप आगे बढ़ेंगे और कोई किसी नई वस्तु की प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखेंगे। लक्ष्य समय से प्राप्त करेंगे। व्यापार में सहजता रहेगी।

तुला

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। अपने विरोधियों से सावधानी बरतें। आज दिल खोलकर निवेश करें।

वृश्चिक

करियर कारोबार में वृद्धि होगी। आर्थिक लाभ बढ़ा हुआ रहेगा। सहकर्मियों का समर्थन पाएंगे। वरिष्ठों का विश्वास जीतेंगे। उत्साहपूर्वक आगे बढ़ेंगे। स्मार्ट वर्किंग बढ़ाएंगे।

धनु

आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपके अंदर दया व धर्म की भावना रहेगी आप उत्साह से काम में आगे बढ़ेंगे। आपको कुछ उपलब्धियों के मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। बड़ों के सहयोग से आप सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं।

मकर

धर्म अध्यात्म और आदर सम्मान बढ़ा रहेगा। भाग्य पक्ष बेहतर होगा। जोखिमपूर्ण कार्यां से बचेंगे। अनुशासन रखेंगे। निंरतरता पर ध्यान देंगे। व्यक्तिगत गतिविधियां बढेंगी। व्यवस्था पर भरोसा रखेंगे। धर्म कार्यां में रुचि लेंगे।

कुंभ

आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। वाणी व्यवहार सरल रहेगा। आवश्यक कार्य में ढिलाई से बचें। कामकाजी सफलता बनी रहेगी।

मीन

नेतृत्व के मामलों में प्रभावी रहेंगे। उद्योग व्यापार के कार्यां में सक्रियता आएगी। जोखिम के कार्यां को टालेंगे। आत्मविश्वास बल पाएगा। सीख सलाह बनाए रखेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *