पंजाब के लिए ऐतिहासिक फैसला, CM भगवंत मान ने मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को किया रद्द

Punjab के जंगल और पानी बचाने के लिए AAP Govt का ऐतिहासिक फ़ैसला। CM Bhagwant Mann ने Mattewara Project को रद्द किया। इस समय बड़ी खबर यह है कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को रद्द करने का ऐलान किया है। वहीं बता दें कि पीएसी के सदस्यों के साथ मुख्यमंत्री की बैठक फिलहाल चल रही थी। इस बैठक में कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है। मुख्यमंत्री भगवंत मान के मीडिया डायरेक्टर बलतेज पन्नू ने एक ट्वीट कर इसकी घोषणा की।
जंगल और पानी बचाने के लिए AAP Govt का ऐतिहासिक फ़ैसला
Punjab के जंगल और पानी को होने वाले नुक़सान के बारे में जाने बिना पूर्व Congress Govt ने इजाज़त दी थी। AAP Govt पंजाब के जंगल और पानी को (Mattewara Project) बचाने के लिए वचनबद्ध है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ा फैसला किया है। भगवंत मान ने लुधियाना के मत्तेवाड़ा जंगलों में टैक्स्टाइल फैक्ट्री के प्रोजेक्ट को रद्द करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इसका पहले भी विरोध करती रही है, अब हमारी सरकार है तो इस प्रोजैक्ट को रद्द किया जाता है।

CM भगवंत मान ने मत्तेवाड़ा प्रोजेक्ट को किया रद्द
मुख्यमंत्री भगवंत मान (CM Bhagwant Mann) ने आज चंडीगढ़ में संघर्ष की अगुआई कर रही पब्लिक एक्शन कमेटी के साथ मीटिंग (Mattewara Project) में यह घोषणा की। आपको बता दें कि यह प्रोजेक्ट पिछली कांग्रेस सरकार के समय में बना था। जिसका कई दिनों से विरोध चल रहा है। आज इस पर अहम बैठक बुलाई गई थी।