Delhi: हिंदी खबर से खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री भानु प्रताप वर्मा ने कहीं ये बातें

अतीक की उसके भाई की पुलिस कस्टडी में जो हत्या हुई है, उस पर जांच चल रही है। इन सारी चीजों से ये लग रहा है,कि जो हुआ है उसके बाद ऐसा लग रहा है कि अतीक और उनके गुर्गों के जिनसे संबंध होंगे उन लोगो को ही तो दिक्कत होगी। नहीं तो योगी राज तो कानून के तहत अपना काम कर रहा था।
लेकिन ऐसा लग रहा है। ये रहस्य बहुत गहरा है। इन्हीं के लोगों ने अतीक और उसके भाई की हत्या की है। निश्चिंत ही ये रहस्य खुलेगा। जो भी दोषी होगे कानून के तहत जेल जायेंगे। असद का एनकाउंटर पर कहा उमेश पाल की फिल्मी अंदाज में हत्या की थी।
इतने बड़े कांड करने के बाद क्या चाहते थे? हम उत्तर प्रदेश की पुलिस को दबा दे। पुलिस उनको पकड़ रही थी। अगर पुलिस के ऊपर ही फायरिंग करने लगे तो पुलिस क्या करेगी। करवाही के दौरान अगर वे मर गए तो क्या गलत किया। अतीक जेल में बैठकर लोगो से पैसे बसूली करता था। अतीक के गुर्गे अलग अलग जगह फैले है।
अतीक का लड़का मोहल्ले में अगर किसी की नई गाड़ी या बाइक देख ले उसको पसन्द आ जाए तो आगे ले जाने नही देता था। योगी जी के आने के बाद कानून का राज स्थापित हुआ है। जिसको जनता पसंद कर रही है।
रिपोर्ट- अंचल यादव
ये भी पढ़ें:Delhi: 30 बच्चों का बाल मजदूरी से किया गया रेस्क्यू, पढ़ें पूरा मामला