
हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Himachal Pradesh Assembly Election 2022) का रिजल्ट आज आएगा। हिमाचल प्रदेश में आज सुबह 8 बजे से 68 मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) और कांग्रेस (Congress) ने हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) की सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ा है। भाजपा और कांग्रेस के बीच हिमाचल में कांटे की टक्कर चल रही है। बीजेपी 21, कांग्रेस 26 जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) अपना खाता भी नहीं खोल पाई है।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्रचार के दौरान बीजेपी ने ‘राज नहीं, रिवाज बदलेंगे’, जैसे नारे लगाए। अब आज के रिजल्ट से ये साबित हो जाएगा कि किसके सर आज जीत का ताज सजेगा। क्या भाजपा के नारे सफल होंगे या कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा से बदलाव आएगा।