Advertisement

शरीर में बढ़ जाए Iron तो हो सकती है कई बीमारियां, सप्लीमेंट लेते हैं तो हो जाए सावधान!

Share
Advertisement

शरीर को हर पोषक तत्व की जरूरत होती है, जैसे कैल्शियम, विटामिन, मिनिरल्स, आयरन, जिंक आदि, लेकिन अगर इनमें से कोई भी जरूरी तत्व शरीर में ज्यादा हो जाए तो सेहत के लिए नुकसानदायक हो जाता है। वैसे ही शरीर से अगर आयरन ज्यादा हो जाए तो सेहत खराब कर सकता है, अगर आप भी जरूरत से ज्यादा आयरन युक्त चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो सावधान हो जाएं ये आपकी सेहत बिगाड़ भी सकते हैं।

Advertisement

शरीर को आयरन की जरूरत ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए होती है, अगर शरीर में आयरन की कमी हो जाए तो सांस फूलना, चक्कर आना, कमजोरी आदि जैसी समस्या होने लगती है। वहीं, अगर शरीर में आयरन ज्यादा हो जाए तो कई तरह की परेशानियां होने लगती है। तो आइए जानते हैं शरीर में आयरन ज्यादा होने से क्या समस्याएं होती हैं। सबसे पहले आइए जानते हैं शरीर में आयरन कैसे बढ़ जाता है।

शरीर में आयरन की मात्रा ज्यादा हो जाए तो शरीर के लिए नुकसानदायक है, दरअसल हमारे शरीर में हेप्सीडिन नाम का एक हॉर्मोन होता है, जो शरीर में आयरन को स्थिर रखता है। जब शरीर में हेप्सीडिन का लेवल बढ़ जाता है, तो आयरन जमा होने लग जाता है जिससे शरीर में आयरन की मात्रा बढ़ जाती हैं और कई समस्याएं होने लगती हैं।

शरीर में ज्यादा आयरन हो जाने से क्या होता है?

  • शरीर में अगर आयरन का लेवल बढ़ जाता है को सेल्स डैमेज होने लगती है।
  • इसके आलावा अगर शरीर में आयरन बढ़ जाए तो इससे ब्रेन को भी नुकसान पहुंचने का भी खतरा रहता है।
  • अगर कोई व्यक्ति आयरन सप्लीमेंट लेता है और उसके शरीर में आयरन बढ़ जाता है, तो पाचन संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगती हैं। शरीर में आयरन बढ़ जाने से सबसे ज्यादा परेशानियों का सामना बच्चों को करना पड़ता है।
  • शरीर में आयरन बढ़ने से लिवर डैमेज होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
  • इसके साथ ही शरीर में ज्यादा आयरन होने से डायबिटीज, हार्ट फेलियर होने का खतरा रहता है। कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी भी होने की संभावना बढ़ जाती है।

ये भी पढ़ें- लेना चाहते हैं सुकून की नींद, तो अपनाएं ये आसान से उपाय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *