Advertisement

दूध में केसर मिलाकर पीने से होते हैं चमत्कारिक फायदे, दिमाग होता है तेज

दूध और केसर
Share
Advertisement

दूध को संपूर्ण आहार माना जाता है। केसर में डेढ़ सौ से भी ज्यादा औषधीय तत्व पाए जाते हैं। दूध और केसर शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने में सहायक होते हैं। केसर युक्त दूध सिर्फ पौरुष शक्ति को ही नहीं बढ़ता है बल्कि यह सेहत को अन्य तरीकों से भी फायदे पहुंचाता है।

Advertisement

पाचन क्रिया को बेहतर करे

केसर हमारी पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है। पेट से संबंधित किसी भी बीमारी में केसर का सेवन करने से आराम मिलता है। महिलाओं के लिए केसर काफी फायदेमंद होता है। पीरियड्स के दर्द में केसर रामबाण की तरह काम करता है। इसके नियमित सेवन से महिलाओं को बहुत फायदे होते हैं।

दिमाग करे तेज

दूध और केसर का सेवन हमारे दिमाग के लिए भी फायदेमंद होता है। दूध और केसर को मिलाकर पीने से दिमाग तेज होता है। केसर सरदर्द में राहत देने के साथ-साथ आंखों की रोशनी भी बढ़ाने में मदद करता है।

केसर में क्या-क्या गुण होते हैं?

केसर में भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी, मैगनीज, आयरन पाया जाता है जो हमारी सेहत को ठीक रखता है। केसर सभी मसालों में सबसे महंगा होता है और इसका आयुर्वेद में बहुत अधिक महत्व है।

केसर का सेवन कैसे करें?

केसर का सेवन रोजाना थोड़ी मात्रा में करना चाहिए। केसर हमारे शरीर को कई प्रकार के रोगों से बचाता है। हालांकि केसर का सेवन ज्यादा नहीं करना चाहिए। केसर को दवा के तौर पर थोड़ा सा ही खाना चाहिए। प्रतिदिन 250 मिलीग्राम केसर का सेवन करना फायदेमंद होता है। केसर को कामशक्ति बढ़ाने वाली औषधि माना जाता है।

गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद

गर्भवती महिलाओं के लिए केसर का सेवन काफी फायदेमंद होता है। माना जाता है कि केसर का सेवन करने गर्भ में पल रहे बच्चे का रंग साफ होता है।

नोट – यह एक सामान्य जानकारी है। हिंदी खबर इसपर दावा नहीं करता है। उपयोग से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *