Haryana

HBSE 10th, 12th Exam Results: हरियाणा बोर्ड ने 10वीं-12वीं के सप्लीमेंट्री परीक्षाओं का रिजल्ट किया जारी

हरियाणा बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षाओं के नतीजे घोषित कर दिया हैं। बता दें बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन हरियाणा ने कक्षा 10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट बुधवार यानी की आज 16 नवंबर 2022 को जारी कर दिया गया है। इसी के साथ इस साल हरियाणा बोर्ड की सेकेंडरी (10वीं) परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 46.52 प्रतिशत रहा, जबकि सीनियर सेकेंडरी (12वीं) परीक्षा का उत्तीर्ण प्रतिशत 60.14 प्रतिशत रहा है।

वहीं हरियाणा बोर्ड ने 10वीं, 12वीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। वहीं 10वीं ओपन स्कूल सप्लीमेंट्री परीक्षा में पास प्रतिशत 53.17 प्रतिशत जबकि 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा में 43.06 प्रतिशत रहा है। हालांकि सभी छात्र अपने परिक्षा परिणामों को इस तरह से चेक कर सकते है।

ऐसे चेक करें बोर्ड रिजल्ट :

1.सबसे पहले सभी छात्र अपने बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- bseh.org.in पर जाएं।

2.10वीं, 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।

3.रोल नंबर, जन्म तिथि दर्ज करें।

4.एचबीएसई 10वीं, 12वीं पूरक परीक्षा का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

5.डाउनलोड करें, और आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट जरूर करा लें।

Related Articles

Back to top button