राजनीतिराष्ट्रीय

Har Ghar Tiranga: लालकिले से सांसदों ने निकाली तिरंगा बाइक यात्रा, उपराष्ट्रपति ने दिखाई हरी झंडी

देश इस 15 अगस्त को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ Har Ghar Tiranga अभियान को लेकर भी तैयारी खूब जोर से चल रही है। ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के अंतर्गत सभी राज्यों में 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच ‘हर घर तिरंगा’ फहराया जाएगा। हालांकि अभी से ही देश के विभिन्न हिस्सों में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही हैं। इसी कड़ी में 3 अगस्त को यानी कि आज संसद सदस्यों ने मोटरसाइकिलों पर सवार होकर तिरंगा यात्रा निकाली।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने केंद्रीय मंत्रियों प्रल्हाद जोशी और पीयूष गोयल के साथ लाल किले से सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली का समापन विजय चौक पर होगा। बता दें कि इस रैली का आयोजन केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने किया है। इसमें कई सांसद भी शामिल हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1554674836991279104?s=20&t=7ht_C2O_5e2fY7tACQ9P_g

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा था कि संस्कृति मंत्रालय ने बुधवार को सांसदों के लिए तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया है। उन्होंने सभी दलों के सांसदों से इस कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया और उन्हें सुबह साढ़े आठ बजे लाल किला पहुंचने को कहा था।

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को अपने घरों पर 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच तिरंगा फहराने का आग्रह किया है। ‘हर घर तिरंगा’ Har Ghar Tiranga अभियान के तहत लोगों से अपील की है। अभियान के तहत 20 करोड़ तिरंगा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बीजेपी संसदीय दल की बैठक में डीपी पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लगाने के लिए लोगों की तारीफ की है।  

दरअसल देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश भर में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाया जा रहा है। देश की 75वीं वर्षगांठ का मतलब 75 वर्ष पर विचार, 75 वर्ष की उपलब्धियां, 75 वर्ष में एक्शन और 75 वर्ष पर संकल्प शामिल है।

Related Articles

Back to top button