
Guru Purnima 2022: हमारी संस्कृति में गुरु का बड़ा महत्व है। गुरु ज्ञान और शिक्षा का भंडार है। गुरु की इसी महिमा और महत्व को हर किसी तक पहुंचाने के लिए हर साल आषाढ़ मास की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के तौर पर मनाया जाता है। पौराणिक ग्रंथों के मुताबिक, इस दिन महर्षि वेदव्यास का जन्म हुआ था। उनके जन्मदिन के मौके पर गुरु पूर्णिमा का पर्व होता है। इस साल गुरु पूर्णिमा 13 जुलाई 2022 को मनाई जा रही है। गुरु पूर्णिमा के खास मौके पर अपने प्रिय गुरुजनों का आभार व्यक्त करके उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। जो भी आपको ज्ञान देता है, कुछ सिखाता है, वह आपका गुरु हो सकता है।
ऐसे में इस गुरु पूर्णिमा पर अपने प्रिय गुरुओं को इन खास संदेशों को भेजकर शुभकामनाएं दें।
जिसके प्रति मन में सम्मान होता है
जिसकी डांट में भी एक अद्भुत ज्ञान होता है
जन्म देता है कई महान शख्सियतों को
वो गुरु तो सबसे महान होता है।
Happy Guru Purnima 2022

धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना
गुरु आप ही वो पावन नूर हैं जिनसे रौशन हुआ जमाना,
Happy Guru Purnima 2022
गुरु ब्रह्मा गुरु विष्णु गुरु देवो महेश्वरः गुरुः साक्षात्परब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं।
Happy Guru Purnima 2022

गुरु को पारस जानिए, करे लौह को स्वर्ण
शिष्य और गुरु जगत में, केवल दो ही वर्ण
Happy Guru Purnima 2022
गुरु की महिमा है अगम, गाकर तरता शिष्य
गुरु कल का अनुमान कर, गढ़ता आज भविष्य
Happy Guru Purnima 2022

जीवन की हर मुश्किल में, समाधान दिखाते हैं आप
नहीं सूझता जब कुछ, तब याद आते हैं आप
धन्य हो गया जीवन मेरा, बन गए मेरे गुरु जो आप
Happy Guru Purnima 2022