Punjabक्राइमराज्य

‘गैंगस्टरां ते वार’ के 73वें दिन 198 गिरफ्तारी, ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 398वें दिन 98 तस्कर अरेस्ट

Punjab News : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किया गया ‘ ‘गैंगस्टरां ते वार’ अभियान अपने 73वें दिन में प्रवेश कर चुका है. इसी क्रम में शुक्रवार को पंजाब पुलिस ने पूरे राज्य में गैंगस्टरों के सहयोगियों से जुड़े चिन्हित और मैप किए गए स्थानों पर 483 छापेमारी की.

जानकारी के अनुसार, “गैंगस्टरन ते वार” पंजाब को गैंगस्टर मुक्त राज्य बनाने के लिए एक निर्णायक अभियान 20 जनवरी 2026 को डीजीपी पंजाब गौरव यादव द्वारा शुरू किया गया था. सभी जिलों की पुलिस टीमों ने एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) पंजाब के साथ समन्वय में राज्यभर में विशेष अभियान चलाए हैं.

73वें दिन 13 हथियार बरामद

73वें दिन पुलिस टीमों ने 13 हथियार बरामद करते हुए 198 लोगों को गिरफ्तार किया. इस अभियान की शुरुआत से अब तक कुल गिरफ्तारियों की संख्या 18,629 हो गई है.

इसके अलावा, 72 लोगों के खिलाफ निवारक कार्रवाई की गई, जबकि 106 लोगों से पूछताछ के बाद उन्हें सत्यापन कर छोड़ दिया गया. अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पांच घोषित अपराधियों (POs) को भी गिरफ्तार किया.

एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन पर दें सूचना

लोग वांछित अपराधियों और गैंगस्टरों से जुड़ी जानकारी गुमनाम रूप से एंटी गैंगस्टर हेल्पलाइन नंबर 93946-93946 पर दे सकते हैं, साथ ही अपराध और आपराधिक गतिविधियों से संबंधित सूचना भी साझा कर सकते हैं.

इसी बीच, पुलिस टीमों ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत 398वें दिन भी कार्रवाई जारी रखी. शुक्रवार को 98 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया और उनके कब्जे से 6.3 किलोग्राम हेरोइन, 700 ग्राम अफीम, 3.5 किलोग्राम पोस्त, 421 नशीली गोलियां/कैप्सूल और 8400 रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई.

इसके साथ ही 398 दिनों में गिरफ्तार किए गए कुल ड्रग तस्करों की संख्या 56,806 हो गई है. नशामुक्ति के तहत पंजाब पुलिस ने आज 35 लोगों को डी-एडिक्शन और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया.

ये भी पढ़ें – महाराष्ट्र के नासिक में दर्दनाक हादसा, कुएं में कार गिरने से 9 लोगों की मौत

Hindi Khabar App: देश, राजनीति, टेक, बॉलीवुड, राष्ट्र,  बिज़नेस, ज्योतिष, धर्म-कर्म, खेल, ऑटो से जुड़ी ख़बरों को मोबाइल पर पढ़ने के लिए हमारे ऐप को प्ले स्टोर से डाउनलोड कीजिए. हिन्दी ख़बर ऐप

Related Articles

Back to top button