Advertisement

Xiaomi Mi ने लॉन्च किये बेहतरीन और स्मार्ट प्रोडक्ट्स, जानें क्या हैं इन प्रोडक्ट्स की कीमत और फीचर्स

Xiamio Mi
Share
Advertisement

Techno News: Xiamio Mi ने अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दी है। दरअसल कंपनी ने Xiaomi Mi Band 7 Pro के स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। हालांकि, ये बैंड कम स्मार्टवॉच ज्यादा है। लेकिन अभी तक इसे भारत में पेश नहीं किया गया है लेकिन, कंपनी जल्द ही भारत में भी इस स्मार्टवॉच बैंड को पेश करेगा।

Advertisement

इस स्मार्टवॉच को कर दिया लॉन्च

Xiaomi ने इस स्मार्टवॉच बैंड को अपने इवेंट में कई प्रोडक्ट्स के साथ ग्लोबली लॉन्च किया। इस इवेंट में स्मार्टवॉच बैंड के साथ साथ फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Xiaomi 12S को भी पेश किया। इस सीरीज में तीन स्मार्टफोन्स को पेश किया गया है। इसके अलावा भी कंपनी ने Xiaomi Mi स्मार्ट Band 7 Pro को भी लॉन्च किया है।

Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro की कीमत

नए Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro बैंड को फिलहाल चीन में उपलब्ध कराया जाएगा। इस बैंड की सेल चीन में 7 जुलाई से शुरू की जाएगी। इसकी कीमत CNY399 (4700 रुपये) रखी गई है।Xiaomi इस स्मार्ट बैंड को CNY 379 इंट्रोडक्टरी कीमत पर उतारा गया है।

जानिए Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro के स्मार्ट फीचर्स

इस बार कंपनी ने अपने इस ब्रांड में बेहद ही लाजावाब और बेहद कमाल के फीचर्स दिए हैं। Xiaomi Mi Smart Band 7 Pro में 1.64-इंच की स्क्रीन दी गई है। ये डिस्प्ले रेक्टेंगुलर फॉर्मेट में दिया गया है। Mi Band 7 Pro में स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो 70 परसेंट का है। इसका पिक्सल डेंसिटी 326ppi का है. Mi Smart Band 7 Pro में मेटल फ्रेम डिस्प्ले के सराउंडिंग में दिया गया है।

ब्रांड में बेहद ही लाजावाब और बेहद कमाल के फीचर्स दिए

इसके अलावा भी कंपनी ने बेहद ही स्मार्ट फीचर्स दिए हैं इसमें Xiaomi 5ATM का वॉटर रेसिस्टेंस दिया गया है। कंपनी ने एक और बड़ा अपडेट करते हुए इसमें GPS सपोर्ट भी दिया है। इससे दौड़ने और दूसरी एक्टिविटी के दौरान एक्यूरेट लोकेशन को भी ट्रैक किया जा सकता है।इस बैंड में NFC सपोर्ट भी दिया गया है।

कंपनी ने दिए बेहद ही स्मार्ट फीचर्स

कंपनी ने कहा है कि इसकी बैटरी सिंगल चार्ज पर 12 घंटे तक साथ निभा सकती है। कंपनी इसे जल्द भारत में भी पेश कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने इसके भारत लॉन्च टाइमलाइन को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है। इस बैंड के अलावा कंपनी ने Xiaomi 12S Ultra, Xiaomi 12S Pro और Xiaomi 12S को भी पेश किया है। तीनों ही स्मार्टफोन्स में Qualcomm Snapdragon 8+ Gen 1 प्रोसेसर दिए गए हैं। कंपनी ने Xiaomi Book Pro 2022 series को भी लॉन्च किया है।

रिपोर्ट- अंजलि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *