प्रियंका चोपड़ा ने निक जोनस को दिया क्या खास बर्थडे सरप्राइज, देखें सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस ने हाल ही में अपना 29वां जन्मदिन मनाया था। इस खूबसूरत पल पर उन्हें दुनिया भर से ढेर सारी बधाईयां भी मिलीं। लेकिन इस बीच निक की पत्नी प्रियंका चोपड़ा का सरप्राइज सबसे स्पेशल था।
हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने सोशल मिडिया पर तमाम फोटोज शेयर कर निक को बर्थडे विश कर दिया था। मगर इसके अलावा उन्होंने सिंगर के लिए एक सरप्राइज भी रखा था। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

बता दें कि वीडियो में निक फायर-टियर गोल्फ थीम वाले केक के सामने हैरान कर देने वाला रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके दोनों भाई जो जोस और केविन जोनस भाई के लिए हैप्पी बर्थडे सॉन्ग गा रहे हैं।
इसके बाद निक टेबल पर रखे बर्थडे कार्ड को उठाते हैं। फिर उनके भाई जो उन्हें चिढ़ाते हुए कहते हैं- क्या ये तुम्हारी पत्नी की ओर से है…क्या वो केक से निकलने वाली है. यह सुन निक केक की तरफ वाकई उम्मीद भरी नजरों से देखने लगते हैं।
https://www.instagram.com/reel/CT6NrJqDhnM/?utm_source=ig_web_copy_link
मालूम हो कि प्रियंका का पति के लिए ये खास तोहफा इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर काफी लोगों ने प्रियंका को बेस्ट वाइफ और निक लकी मैन कहा हैं। निक के इस बर्थडे सेलिब्रेशन में प्रियंका के न होने पर कई लोगों ने अफसोस भी जताया है.
जानकारी के अनुसार प्रियंका निक के जन्मदिन पर उनके साथ कुछ समय बिताने जरूर आई थीं। लेकिन जल्द ही उन्हें काम पर वापस जाना पड़ा। यही वजह है कि निक के इस बर्थडे सरप्राइज पर प्रियंका उनके साथ नहीं थीं।