Advertisement

यह भोजपुरी एक्ट्रेस कर चुकी हैं कई टीवी सीरियल्स में काम, आज है भोजपुरी इंडस्ट्री की शान

Share
Advertisement

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) मूल रुप से पटना की रहने वाली हैं। उनका जन्म 30 अगस्त 1993 को मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम बिपिन इन्द्रजीत सिंह और माता का नाम नीलिमा सिंह हैं। अक्षरा सिंह के पिता बिपिन सिंह भी भोजपुरी फिल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता रह चुके हैं। इसके अलावा उनकी मां नीलिमा सिंह भी एक अभिनेत्री हैं। अक्षरा को अभिनय विरासत में मिला। बचपन से ही अभिनेत्री को एक्टिंग का शौक था। उन्होंने बचपन में ही थिएटर में काम करना शुरू कर दिया था।

Advertisement

2010 से की करियर की शुरुआत

अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में आई भोजपुरी फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से की थी। इस फिल्म के बाद अक्षरा ने “सौगंध गंगा मैया की” साईन की। यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म थी, जिसमें अक्षरा को खूब तारीफें मिली। 2013 में अक्षरा ने 3 फिल्मों दिलेर, हम हैं बांके बिहारी, ए बलमा बिहार वाला में अभिनय किया। यह फिल्में करने के बाद वह दर्जनों भोजपुरी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। जिसमें से पवन राजा, त्रिदेव, दिलवाला, धड़कन, सत्या प्रमुख हैं।

अक्षरा सिंह फिल्मों में अभिनय करने के अलावा एक अच्छी गायिका भी हैं। उनके द्वारा गाये गए गाने “जिस पगले को दिल से चाहा” को करोड़ों लोग देख चुके हैं। फिल्मों में उनकी जोड़ी पवन सिंह के साथ खूब पसंद की जाती थी।

टेलीविजन पर कर चुकी हैं काम

2015 में अक्षरा ने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखा। वह जीटीवी शो “काला टीका” में नजर आई। उनको लोगों ने काफी पसंद किया। उसके बाद वह सोनी शो सूर्यपुत्र कर्ण में नजर आई। अक्षरा ने टेलीविज़न शो “सर्विस वाली बहू” में गुलकंद अयोध्या प्रसाद का किरदार निभाया था। लेकिन हिंदी टेलीविज़न की दुनिया में उन्हें उस तरह की शोहरत कभी नहीं मिली जिस तरह उन्हें भोजपुरी सिनेमा में मिली।

सोशल मीडिया पर हैं लाखों फैंस

अक्षरा सिंह की लोकप्रियता उनके सोशल मीडिया के फोलोवर्स को देखकर पता लगाई जा सकती है। अक्षरा के इंस्टाग्राम पर लाखों की संख्या में फैन्स हैं। वह ट्विटर, फेसबुक, स्नेपचैट पर काफी एक्टिव रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *