Advertisement

प्रियंका-निक की तस्वीर देख भड़क उठे लोग, कहा- ‘संस्कार भूल गई क्या’,सोशल मीडिया पर कमेंट की बौछार

Share
Advertisement

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस अक्सर अपनी क्वालिटी टाइम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते है। शादी से लेकर हनीमून तक उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी तस्वीरें शेयर की। इसके साथ ही वे एक दूसरे के साथ किचन करते हुए या फिर किसी वैकेशन की फोटो अक्सर अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती है और फैंस काफी कमेंट भी करते है।

Advertisement

हालांकि, इस बार उन्होंने ऐसी तस्वीर शेयर की है जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है।

इन दिनों प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। इस दौरान प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वे बिकिनी पहने सनबाथ लेती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान प्रियंका अपना टोन्ड फिगर भी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। वहीं, दूसरी तस्वीर में प्रियंका पेट के बल लेटी हुई हैं और उनके पीछे निक जोनस कांटा-छुरी लिए दिखाई दे रहे हैं। प्रियंका ने इस तस्वीर को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘स्नैक.’

सोशल मीडिया पर हुई ट्रोल

बता दें कि  प्रियंका-निक की ये फोटो फैंस को कुछ खास पसंद नहीं आ रही हैं।

एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, ‘इंडिया के संस्कार भूल गई क्या, शर्म लाज भूल गई.’ वही एक अन्य ने लिखा, ‘अरे ये क्या देख रहे हैं हम.’ सोशल मीडिया पर लोग तमाम तरह के कमेंट्स कर रहे है।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो, इन दिनों प्रियंका अपनी अगली फिल्मों और सीरीज की शूटिंग में व्यस्त हैं। इससे पहले उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक सेल्फी शेयर की थी, जिसमें उनके गाल और माथे से खून बहता दिखाई दे रहा था। दरअसल, हॉलीवुड सीरीज ‘सिटाडेल’ की शूट के दौरान उनके चेहरे पर चोट आई थी।

इसके अलावा प्रियंका फिल्म ‘टेक्स्ट फॉर यू’ में भी दिखाई देंगी, जिसमें सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन लीड रोल निभा रहे हैं। साथ ही प्रियंका, वेो‘मैट्रिक्स 4’ और बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में भी दिखाई देंगी, जिसे एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *