Advertisement

Simple लाइफ जीने वाले Salman Khan हैं आलीशान प्रॉपर्टी के मालिक, कुल प्रॉपर्टी है इतनी

Share
Advertisement

Salman Khan Property: बॉलीवुड स्टार सलमान खान किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सलमान खान के पास बड़ा स्टारडम के साथ-साथ जबरदस्त फैन फॉलोइंग भी है। दबंग खान के पास पैसा, शोहरत, रुतबा सबकुछ है। इतना बड़ा स्टार होने के बाद भी सलमान एक साधारण जिन्दगी जीते हैं। Dabang Khan के इस सिंपल लाइफस्टाइल को देखकर लोग उनके मुरीद हैं।

Advertisement

Family के साथ रहना पसंद करते हैं भाईजान

एक ओर जहां बाकी स्टार्स अपने पेरेंट्स से दूर रहना पसंद करते हैं, वहीं सलमान खान अपने पेरेंट्स के साथ मुबंई के बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। सलमान खान किसी tourist place पर जाने के बजाय फैमिली के साथ अपने पनवेल के फार्म हाउस पर जाना पसंद करते हैं।

करोड़ों की सम्पति के मालिक हैं सलमान

अगर आपको इनका रहन-सहन देखकर यह लगता है कि वह सिर्फ दो प्रॉपर्टी के मालिक हैं तो आपकी सोच गलत है। इनके अलावा भी बंजरगी भाईजान कई आलीशान प्रॉपर्टी के मालिक हैं। जिनकी कीमत करोड़ों में है।

गैलेक्स अपार्टमेंट

सबसे पहले मुबंई में स्थित गैलेक्स अपार्टमेंट की बात करते हैं। यहां वह अपने पेरेंट्स के साथ कई सालों से रह रहे हैं। खबरों के मुताबिक, सलमान खान की Family पहले फ्लोर पर रहती है, वहीं एक्टर ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। इस अपार्टमेंट की कीमत 16 करोड़ बताई जाती है।

पनवेल फार्महाउस

यह फार्महाउस भाईजान की फेवरेट है। इसे अर्पिता फार्म्स के नाम से भी जाना जाता है। छुट्टियों में वह अपना समय इसी जगह पर बिताते हैं। इस फार्महाउस के अन्दर पूल, जिम और आस-पास पूरी तरह ग्रीनरी है। इस फार्महाउस की कीमत 80 करोड़ रुपये है।

दुबई होम

एक्टर की दुबई में भी एक प्रॉपर्टी बुर्ज खलीफा के पास डाउनटाउन में है। दंबग खान जब भी दुबई जाते हैं तो यहां रहना पसंद करते हैं।

बांद्रा फ्लेट

सलमान खान का मुंबई के बांद्रा में एक 4BHK का फ्लेट है। जिसकी कीमत 30 करोड़ रुपये है। इसमें टॉप फ्लोर पर पूल, मिडिल फ्लोर में पार्टी हॉल और लोअर फ्लोर पर लिविंग एरिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *