Advertisement

रामानंद सागर के राम का आदिपुरुष के मेकर्स पर फूटा गुस्सा, कह डाली ये बात…

राम का आदिपुरुष के मेकर्स पर फूटा गुस्सा

राम का आदिपुरुष के मेकर्स पर फूटा गुस्सा

Share
Advertisement


प्रभास और कृति सेनन की फिल्म आदिपुरुष जब से रिलीज हुई है तब से लगातार चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म के डॉयलाग्स के कारण इसे ट्रोल किया जा रहा है। फिल्म देखने के बाद लोग इसकी आलोचना कर रहे हैं। रामानंद सागर की रामायण को दर्शकों का अटूट प्यार मिला था। पुरानी रामायण में राम का किरदार निभाने वालें अरुण गोविल को लोग आज भी भगवान राम की तरह पूजते हैं।

Advertisement


बता दें कि आदिपुरुष में हनुमान के डॉयलाग्स को लेकर सभी इस फिल्म की आलोचना कर रहें हैं। अरुण गोविल ने भी इसी बात को लेकर मेकर्स पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। अरुण गोविल ने रामायण में किये जाने वाले एक्सपेरिमेंट को लेकर सवाल उठाए हैं। हालांकि डायलॉग को लेकर हुई कंट्रोवर्सी के बाद फिल्म के मेकर्स ने जनता से मांफी मांग ली है। और जल्द ही डायलॉग्स में बदलाव करने की बात कहीं हैं।


इस विवाद को लेकर अरुण गोविल ने कहा है कि भारतीय बहुत ही संवेदनशील होते है, खासकर अपने धर्म को लेकर। दूसरे धर्म के लोग भी संवेदनशील होते है, लेकिन कोई भी यहां दूसरे धर्म के साथ ऐसा नहीं करता है। क्यों, क्यों हमेशा हम? वह एक्सपेरिमेंट क्यों कर रहें हैं? हमें लोगों को पागल नहीं बनाना चाहिए।


अरुण गोविल आगे कहते हैं कि वह नई चीजें क्यों लाना चाहते हैं, नई चीजों को क्यों ट्राई करना चाहते है। हमें अकेला छोड़ दें। भगवान को इस फैशन का हिस्सा क्यों बनाना चाहते हैं। इसकी जरुरत क्या है। इन चीजों के लिए और भी कई विषय है। उन पर अपनी क्रिएटिविटी का प्रयोग कीजिए। आप ये सब करके क्या साबित कर लेंगें।


इससे पहले रामानंद सागर की रामायण में लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी और माता सीता का किरदार निभा चुकी दिपिका चिखलिया भी फिल्म को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं। रामायण के साथ ये खिलवाड़ लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत कर रहा है। लोगों को फिल्म के साथ ये छेड़छाड़ बिल्कुल पसंद नहीं आ रही है।


बता दें कि आदिपुरुष में प्रभास और कृति सेनन ने राम और सीता का किरदार निभाया है। और सैफ अली खान रावण के किरदार के रुप में नजर आए हैं। इस फिल्म के डॉयलाग्स मनोज मुतशिर द्वारा लिखे गये हैं।

ये भी पढ़े: आदिपुरूष फिल्म पर मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिया बयान, जानिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य खबरें