Advertisement

परिणीति और राघव ने स्वर्ण मंदिर में बर्तन धोकर की नि:स्वार्थ सेवा, खूबसूरत तस्वीरें हुई वायरल..

परिणीति और राघव ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा

परिणीति और राघव ने स्वर्ण मंदिर में की सेवा

Share
Advertisement

परिणीति चोपड़ा और उनके मंगेतर की कुछ फोटोज सामने आई हैं। जिसमें दोनों गोल्डन टेंपल में बर्तन धोते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि किसी भी गुरुदवारे में बिना सेवा के फल की उम्मीद नहीं की जाती है।

Advertisement

हाल ही में हाल ही में आम आदमी के प्रवक्ता और राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा और उनकी मंगेतर परिणीति चोपड़ा ने सिखों के पवित्र धार्मिक स्थल श्री हरमंदिर साहिब ( गोल्डन टेम्पल) में माथा टेका था। जिसकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही थीं। अब राघव और परिणीति की कुछ और तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वे गुरुद्वारे में बर्तन धोते दिखाई दे रहे हैं।

ये खूबसूरत तस्वीरें गोल्डन टेंपल की हैं जिसमें कपल बर्तन धोकर सेवा करता हुआ दिखाई दे रहा है। गुरुद्वारे में यह सेवा बिना किसी फल की उम्मीद के नि:स्वार्थ भाव से की जाती है। बर्तन धोकर, जूते साफ करके, खाना पकाकर, पानी पिलाकर, खाना परोसकर या गुरुद्वारे की सफाई करके सेवा की जा सकती है।

परिणीति ने राघव के लिए लिखा खास कैप्शन

अमृतसर के गोल्डन टेंपल की तस्वीरों में परिणीति और राघव को साथ घूमते हुए देखे गए थे। परिणीति ऑफ-व्हाइट सलवार कमीज और सिर पर दुपट्टा लिये हुए बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं राघव चड्ढा ने सफेद रंग का कुर्ता पायजामा और ग्रे रंग की नेहरु जैकेट पहनी हुई थी और सिर पर नारंगी रंग का कपड़ा बांधा हुआ था। दोनों हाथ जोड़कर चल रहे हैं और प्रभु की अरदास में खोए हुए थे। परिणीति ने अपने इंस्टाग्राम पर राघव चड्ढा के साथ गोल्डन टेंपल के सामने हाथ जोड़ते हुए तस्वीर भी शेयर की थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने लिखा था- ‘इस बार मेरी यात्रा इनके साथ और भी खास थी।

जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में

इस पावर कपल ने 13 मई को सगाई की। जिसकी वीडियो और पिक्चर्स खूब वायरल हुईं। परिणीति और राघव अपनी शादी को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। माना जा रहा है कि इस साल सितंबर या नवंबर के बीच दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हाल ही में एक्ट्रेस ने उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। अगर शादी उदयपुर में होती है, तो परिणीति अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के नक्शेकदम पर चलेंगी, जिन्होंने राजस्थान में भव्य तरीके से शादी की थी।

ये भी पढ़े: जब ‘रावण’ ने लगाए थे हेमा मालिनी को एक के बाद एक बीस थप्पड़, जानिए ऐसा क्यों हुआ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *